बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़

9203679426 9827179426
कोनी में लूट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने पकड़ा है बांकी की पाँच आरोपियों की तलाश कर रही है ,थाने के सामने ही दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे ।लूट के लिए आरोपी मध्यप्रदेश और बिहार के ठेकेदारों को मजदूर दिलाने के बहाने बुलाकर लूट लेते थे ।
मालूम हो आरोपियों ने 14 अप्रैल को बिहार के ठेकदार को मजदूर दिलाने के बहाने बुलाकर कोनी यूनिवर्सिटी के पीछे 45000रुपये लूट लिए थे और दूसरे दिन 15 अप्रैल को मध्यप्रदेश के संजय उर्मिलया से 6000 यूपीआई से एडवांस और 35 हज़ार रुपए,बैग,एटीएम कार्ड ,अन्य दस्तावेज मारपीट करते हुए लूट कर फरार हो गए थे,पीड़ितों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही थी ।
पुलिस ने एक आरोपी को पंचपेडी से गिरफ्तार किया है।
लूट के घटना बाद आरोपियों की तलाश में आला अधिकारियों के निर्देश पर जाँच टीम गठित की गई ।
पुलिस को जांच में पता चला कि एक आरोपी पचपेड़ी में छिपे हुए हैं ,आरोपी प्रकाश सिंह पिता मंगल सिंह 40 वर्ष को गिरफ़्तार कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया अपने साथीगण अभय सिंह उइके,मनोज उइके,वीरू मरावी संतोष उइके और समीर सिंह के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया है ,आरोपी ने इस बात को स्वीकार किया है,लूटे हुए नगदी रकम में से 1600 सौ रुपए ,एक पिट्टू बैग,एक बैंक पासबुक, आधार कार्ड पैन कार्ड अन्य दस्तावेज जप्त पुलिस ने किया गया है।
आरोपीयों को 20अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
फरार 5 आरोपियों की तलाश जारी है ।








