राजस्थान का नक़ली चाँदी के गहनों को खपाने वाला गैंग सक्रिय,एक आरोपी शहर में गिरफ्तार

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426
बिलासपुर/ अरपा प्रवाह न्यूज़ 
सावधान नक़ली गहनों को बदल कर असली चाँदी के गहने लेने राजस्थान 
का गैंग सक्रिय हो गया है,शहर के एक सोना-चाँदी की दुकान में ऐसे ही 
एक ठग चाँदी के गहने लेकर पहुँच गया और बदले में चाँदी के सिक्के लेकर 
फरार होने की तैयारी में था,दुकानदार ने जाँच किया तो गहने नकली निकले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस
 के हवाले कर दिया गया,पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार से सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के 
सदर बाज़ार में हितेश सोनी पिता स्व.राम दुलारे सोनी 35 वर्ष कस्तूरबा नगर निवासी 
राकेश ज्वैलर्स में मैनेजर है ।
21 अप्रैल को दोपहर 2,00बजे राजस्थान निवासी पवन पिता नरसीराम सदर बाज़ार स्थित राकेश ज्वैलर्स पंहुचा 
और अपने पास रखे चाँदी के जेवर एक जोड़ी पायल 37.5 ग्राम,एक जोड़ी बिछिया 18.5ग्राम,
1 जोड़ी कड़ा 22.6 ग्राम,एक जोडी चूड़ी 22.00ग्राम को बदलकर चाँदी के सिक्के देने की बात की ।
इस पर सभी चाँदी के गहनों का कारीगर से परीक्षण करवाया तो पता चला सभी गहने नकली है,
जिसकी क़ीमत करीब 25 हज़ार रुपए है ।
इस पर मैनेजर ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई,पुलिस ने नक़ली चाँदी के 
गहनों बेचने के आरोप में धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज कर ,गिरफ्तार कर लिया है ।
पुलिस आरोपी से इस तरह की कितनी जगह ठगी की इस सबंध में आरोपी से पूछताछ कर रही है,
गैंग में कितने लोग है इसकी जांच कर रही है । शहर में और कई स्थानों पर गैंग सक्रिय है लगता है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले