पल्सर बाइक में हवाबाजी हवाई स्टंट कलाबाज़ी,पुलिस ने हवाबाज की हवा निकाली हवालात की हवा खिलाई

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर /अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

पल्सर बाइक में हवाई स्टंट की हवाबाज़ी पुलिस को पसंद नहीं आई,
 पुलिस ने हवालात की हवा खिलाई 
स्टंटबाज छोरा हवालात पहुँचा ।
सिविल लाइन पुलिस को कल रात पेट्रोलिंग कर रही थी सत्यम चौक के 
पास एक युवक पल्सर बाइक में सवार होकर मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार 
बाइक चलाते हुए स्टंटबाज़ी कर हवा बाजी कर रहा था इससे सड़क पर 
चल रहे लोगों में दुर्घटना का शिकार होने का अंदेशा 
होने लगा और 
 वाहन चालक 
के जीवन को भी ख़तरा था।
पुलिस ने काले रंग का पल्सर बाइक 
क्रमांक CG10CB3426 में स्टंटबाजी 
करते हुए 
चंद्रचूड़ विश्वहार पिता किशन लाल विश्वहार 21वर्ष 
सिलदहा,रतनपुर निवासी को 
हवालात की हवा खिलाई ।
पुलिस ने पल्सर बाइक जप्त कर लिया है।
आरोपी का कृत्य 
अपराध धारा 281 BNS 184,189 MV ACT का पाये
 जाने 
से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया है।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले