
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
परसदा ट्रांसपोर्ट नगर के पास साहू ढाबा से खाना खाकर लौट रहे ट्रक ड्राइवर से अज्ञात बुलेट सवार बदमाशों ने चाकू अड़ाकर ड्रायवर से नगदी रकम और मोबाइल लूट कर फरार हो गए ।
लुटेरे बिना नंबर प्लेट के काले रंग बुलेट में सवार होकर आये थे ।घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है ।पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है ।
थाना चकरभाटा क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर परसादा सोनू बाजरा पिता लखन लाल अनूपपुर मध्यप्रेदश निवासी परसादा स्थित आरिफ अली बिलासा इंजीनरिंग में ड्राइवर है।
29अप्रैल को दुकान के सामने ट्रक खड़ी कर खाना खाने साहू ढाबा गया था,आधे घंटे बाद रात 10.30 बजे ट्रक में सोने के लिए वापस आ रहा था इतने में काले रंग की बुलेट बिना नंबर प्लेट लगे में अज्ञात तीन युवक उम्र 28-29 वर्ष के आए और मेरे ऊपर चाकू अड़ाकर शर्ट के जेब रखे 5000 हज़ार नगदी रुपये और मोबाइल फ़ोन लूटकर परसादा ट्रांसपोर्ट नगर के अंदर भाग गए । लूट नगदी रकम के अलावा मोबाइल फोन मिलाकर जुमला 10 हज़ार रुपये का होगा ।
घटना स्थल पर रात होने की वजह से कोई नहीं था इसलिए पीड़ित ड्राइवर सुबह अपने सेठ को जानकारी दी ।घटना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया है ।पुलिस ने अज्ञात बुलेट सवार आरोपीयों के ख़िलाफ़ बीएनएस की धारा 3(5),309(4)के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी कर रही है ।








