बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़
रतनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जंगल में अवैध रूप से
महुआ शराब के साथ एक ग्रामीण को पकड़ा है,
पुलिस ने आरोपी से 152 लीटर कच्ची महुआ
शराब कीमत तीस हजार चार सौ रुपये जप्त कर पकड़ा है ।
पुलिस ने आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत मामला
दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है ।
रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली के जंगल में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब छिपा कर रखा गया है,पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जंगल में दबिश देकर आरोपी बहोरिक राम धनुहार पिता स्व.पुनाऊ राम उम्र 55 वर्ष निवासी भरदैयाडीह को पकड़ा तो उससे 10 डिब्बों में 15 लीटर 2 लीटर दूसरे डिब्बे में भरकर रखे गए महुआ शराब कुल 152 लीटर कीमत 30 हज़ार 400रुपये को जप्त कर गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस ने आरोपी ख़िलाफ़ आबकारी एक्ट 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

9203679426 9827179426








