
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
अपराध के मामलों में बिलासपुर जिलें के थानों का एक का विश्लेषण करने में सरकंडा थाना सबसे आगे है और दूसरे नंबर पर सिविल लाइन थाना है,तीसरे स्थान पर सिरगिट्टी थाना है ।इन सभी थानों में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ा है,नार्कोटिक्ट्स,शराब खोरी ,गाड़ी चोरी ,मारपीट चाकूबाज़ी और हत्या जैसे मामलें दर्ज है ।
जिलें के ग्रामीण क्षेत्रों और शहरीय थानों एक माह दर्ज हुए मामलें :-
सरकंडा थाना अपराध के मामलें में सबसे पहले नंबर पर है,एक माह में 169 मामलें दर्ज हुए है।
दूसरे नम्बर पर सिविल लाइन थाना है जहाँ 151 मामलें दर्ज हुए है ।
सिरगिट्टी थाना में :106
कोनी थाना में :85
सकरी थाने में:84
चकरभाटा थाना में:82
कोटा थाना में:78
रतनपुर थाना में:74
सीपत थाना में:68
सिटी कोतवाली :65
तखतपुर में :65
तोरवा थाना में:56
तारबहार में:53
पचपेड़ी में:50
मस्तूरी में:48
बिल्हा में:40
महिला थाना में:7
अजाक थाना में:3
सायबर थाना में:1
बिलासपुर जिले में 1 अप्रैल से 1 मई 2026 तक दर्ज मामलें 1312 है । सरकंडा थाना का क्षेत्र जनसंख्या के हिसाब से बहुत बड़ा इलाका हो गया है, एक चौकी और खोलने की आवश्यकता है । ये इलाका है संवेदनशील जहाँ सबसे ज़्यादा अपराध होते हैं और अवैध धंधे गतिविधियां होती हैं,डबरीपारा ,चिंगराजपारा, लिहिंगयाडीह,सरकंडा थाने के पीछे अटल आवास,अशोक नगर अटल आवास,डीएल एस कॉलेज के पीछे का इलाका मुरुम खदान आवास,जोगी आवास बँधवापारा इमलीभाटा है ।








