
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
जमीन दिलाने के नाम से एक युवक ने अपने परिचित से 20 लाख रुपये एडवांस ले लिया और एक वर्ष तक टाल मटोल करता रहा और जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई रुपये वापास भी नहीं किया ।पीड़ित ने परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है । पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।
तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत संपला राजशेखर पिता संपला चंदर राव उम्र 25 वर्ष पावर हाउस रोड तोरवा निवासी का परिचित मिथिल शर्मा उर्फ मिंटू पिता जीएल शर्मा उम्र 38 वर्ष पावर हाउस तोरवा निवासी दोनों की मुलाक़ात अजमल ख़ान अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी ने परिचय कराया था,उसने बताया की मिथिल शर्मा जमीन खरीदी बिक्री का कार्य करता है वो तोरवा निवासी लखन लाल यादव की भूमि खसरा नंबर 1192/11 का रकबा0.22 एकड़ को इकारारनामा कर के रखा है ।इस पर संपला राजशेखर राव ने बताया घर बनाने के लिए 2200 वर्गफीट जमीन ढूंढ़ रहा है ।इसके बाद मिथिल शर्मा और संपला राजशेखर के बीच 2250 वर्गफीट जमीन ख़रीदने का सौदा 51 लाख 75 हज़ार में तय हुआ उसके बाद उस जमीन का दो गवाहों अजमल ख़ान और अरुण चक्रवर्ती के गवाही में इकरारनामा कराया गया, जिसके बाद 9 अक्टूबर 2024 को मिथिला ने अपने पिता के नाम से भारतीय स्टेट बैंक का 3.50 लाख का चेक एडवांस,उसके बाद अपने एचडीएफसी बैंक के चेक दो लाख रुपये का और दो लाख नगद राशि इसके बाद अपनी माँ के बैंक खाते से 12.50 लाख रुपए का चेक इस तरह कुल 20 लाख रुपए का भुगतान किया गया ,इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री कराने को बोला गया तो एक साल तक अलग अलग बहाने बनाकर कर घूमाता रहा और फिर पैसे वापस मांगने पर दिसंबर 2025 तक समय मांगा गया ।
इसके बाद भी मिथिल शर्मा ने रुपये वापस नहीं किया तो परेशान होकर संपला राजशेखर राव ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी मिथल शर्मा उर्फ मिंटू शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








