मार्क हॉस्पिटल में गंभीर मरीज के ऊपर ऑक्सीजन सिलेंडर गिरा

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

अरपापार सरकंडा के कपिल नगर में स्थित मार्क हॉस्पिटल में में भर्ती गंभीर मरीज़ के ऊपर हॉस्पिटल कर्मियों ने ऑक्सीजन सिलेंडर गिरा दिया जिससे मरीज की हालत और खराब हो गई,सुबह मरीज के परिजनों ने हॉस्पिटल के गहन चिकित्सा कक्ष में जाना चाहा तो हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने रोक दिया और मरीज के ऊपर सिलेंडर गिरने की बात छुपाई गई,मरीज को लगी चोट को छुपाने के लिए सफेद कपड़ा से ढक दिया गया,जिससे परिजनों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया  और मरीज को देखने की की जिद करने लगे तो हॉस्पिटल संचालक इधर-उधार घूमाने लगे,इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत सीएमओ ऑफिस और पुलिस थाने में करने की बात कही तो प्रबंधन ने मरीज के ऊपर सिलेंडर मरीज द्वारा अपने ऊपर गिरा लेने की कही,परिजनों को ये बात समझ में नहीं आई कि गंभीर मरीज कैसे सिलेंडर गिरा सकता है जो हिलने डुलने की स्थिति में नहीं है,मरीज के परिजनों ने जब गहन चिकित्सा केंद्र में अंदर जाकर देखा तो शरीर में सूजन दिखा जिससे वो घबरा गए ।

मरीज के बेटे बालकृष्ण डिक्सेना ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया… कि उनके पिता लक्ष्मी प्रसाद डिक्सेना निवासी मुनगाडीह, पाली  जिला कोरबा 3 दिन पहले डायलिसिस  को यहाँ भर्ती कराया था उसके पिता आईसीयू में भर्ती है ,जिन्हें सिर और पेट में चोट आई है।सुबह सूचना मिलने पर जब वे हॉस्पिटल पहुंचे तो उन्हें  सुबह करीब 8 बजे बेड से उठे और सामने रखे ऑक्सीजन सिलेंडर के उपर गिर गए ।

परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज मांगा तो उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे माहौल गरमा गया उसके बाद मीडिया को हंगामा की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे मरीज के परिजनों से मीडिया कर्मीयों नें मामलें की जानकारी ली तो परिजनों ने घटना के संबद्ध में हॉस्पिटल प्रबंधन के दबाव में कुछ कहने से इंकार कर दिया और ये बात अवश्य स्वीकार की सिलेंडर गिरने की घटना हुई है ।

हॉस्पिटल संचालक से मीडिया कर्मियों ने जब संपर्क कर इस संबंध में जानकारी लेनी चाही तो कोई भी बात करने से मना कर दिया ।

शहर में सैकड़ो की संख्या में प्राइवेट हॉस्पिटल खुल गए है जहाँ सुविधाएं के नाम पर कुछ नहीं है,ना प्रशिक्षित स्टाफ,ना डॉ की सुविधा,चमचमाती रंगीन आकर्षक लाइट,मार्बल और टाइल्स लगा कर पाँच सितारा होटल की तर्ज पर हॉस्पिटल खुल गए है लेकिन नियम का पालन हो रहा है की नहीं इसका निरीक्षण करने के लिये सीएमओ ऑफिस के पास टाइम नहीं है,इन हॉस्पिटल के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं होती है इसलिए आए दिन हॉस्पिटल में हंगामा,मारपीट कि घटना मरीज के परिजनों और हॉस्पिटल के बीच होते रहता है।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले