जगदलपुर के शिक्षक दंपति ने गनियारी के एक व्यक्ति को शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख की ठगी की

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर/8 जून-सोमवार (अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव)

जगदलपुर के शिक्षक दंपति ने कोटा एक व्यक्ति को शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम से अलग-अलग माध्यमों से 9 लाख रुपये ले लिया और नौकरी नहीं लगाई पैसे भी वापस नहीं किए,पीड़ित ने परेशान होकर घटना की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है,पुलिस ने शिक्षक दम्पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है ।

कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गनियारी निवासी बिहारी टोडर पिता स्व.मंगल टोडर उम्र 45 वर्ष का जगदलपुर के शिक्षक दंपति खीर सिंधु हरपाल, श्रीमति रेखा हरपाल पति खीर सिंधु हरपाल निवासी धरमपुरा नं. 1 जगदलपुर से पूर्व से परिचित है वे दोनों पति-पत्नि शिक्षक है।इन्होंने बस्तर जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से ऊँची पहुँच बताकर पीड़ित के छोटे भाई को नौकरी शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड तीन पर शासकीय नौकरी 10 लाख रुपये में लगा देने की गारंटी दी, पूर्व परिचित होने के कारण उन दोनो पर विश्वास कर लिया ।उन्होंने चार माह के अन्दर नौकरी लगा देने  का वादा किया ।इसके लिए शिक्षक दंपति ने 10 लाख रुपए लगने की बात कही इस पर पीड़ित तैयार हो गया ।

8 जुलाई 2024को पीड़ित ने गनियारी ग्रामीण बैंक से दंपति शिक्षक के बताए गए खाते में राशि को ट्रांसफर किया और इसी प्रकार 3 लाख रुपये नगदी,और कुछ पैसे ब्याज में उधार लेकर कुल 9 लाख रुपये दे दिए,नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने रुपये  मांगे तो दंपति ने दो माह का समय मांगा और इसके बाद ना नौकरी लगी एवं रुपये वापस मिले ।पीड़ित ने परेशान होकर वकील के माध्यम नोटिस भेजा और कानूनी कार्रवाही करने की बात कही उसके बाद भी कोई फ़र्क़ नहीं पड़ा तो पीड़ित ने 5 जून पुलिस अधीक्षक में शिकायत दर्ज कराई और सबूत के रूप में , बैंक राशि ट्रांसफर रसीद ,वकील द्वारा जारी नोटिस की छायाप्रति ,व्हाट्एप स्क्रीनशॉट की छायाप्रति के साथ शिकायत दर्ज कराया है ।कोटा पुलिस ने आरोपी शिक्षक दम्पति खीर सिंधु हरपाल ,श्रीमती रेखा हरपाल निवासी धरमपुरा ,जगदलपुर के ख़िलाफ़ धोखधड़ी करने के आरोप में धारा 318(4)के तहत मामला दर्ज कर ।पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले