बिलासपुर/गुरुवार-अरपा प्रवाह न्यूज़ (शरद यादव)
दीपका कोल माइन्स से भाटिया कोलवाशरी लिए कोयला लेकर आ रहे तीन ट्रक कोयला को ट्रक ड्राइवरो ने करीब 25 लाख रुपए के कोयला बीच रास्ते में अच्छे ग्रेड का कोयला निकालकर बेच दिया और मिलावट कर जब कोल वाशरी पहुँचे तो लैब जाँच में पाया गया की कोयला में मिलावट हुआ है ।कोल कंपनी के प्रबंधक ने कोल हेरा-फेरी करने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराया है ।
तीन ट्रक ड्राइवरों सहित सात लोगों को पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है,पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
सकरी थाना में शिकायत करते हुए आर के पांडे ने बताया है कि भाटिया एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन प्रा. लि लोखंडी, कारखाना प्रबंधक के पद पर कार्यरत है 9 जून को दीपका कोल माइन्स से एफ-जी ग्रेड का कोयला मंगवाया था ।
10 जून को सुबह 6-7 बजे के बीच ट्रक CG10BQ8285 चालक उज्जैन अंसारी , ट्रक क्रमांक CG 12BL6247 का चालक आशिक हुसैन ,ट्रक क्रमांक CG12BL6251 का चालक फजल अंसारी है ,जो कोयला लोखण्डी लेकर आये तो लेब में चेक करने पर एफ-जी ग्रेड का कोयला नही होना पाया गया ।
ट्रेलर चालकों से पुछताछ करने पर एफ ग्रेड के कोयला को बालाजी कोल ट्रेडिंग एण्ड कंस्ट्रक्शन के संचालक एवं प्लांट के सुपरवाईजर के मिली भगत कर कोयला को चोरी कर उसमें में मिलावट कर लेकर आना बताये ट्रक संलाचक रज्जाक अंसारी बालाजी कोल ट्रेडिंग एण्ड कंस्ट्रक्शन गतौरी रतनपुर के संचालक दिलीप कुमार सुपरवाईजर गौरव सिंह व अमित सिंह ट्रेलर के चालको के द्वारा मिली भगत से कोयला चोरी किया गया ।
परिवहन के दौरान कोयला में स्टोन चिप्स मिलाकर प्रबंधन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के संबंध में कर्मचारियों द्वारा जांच के दौरान उक्त गड़बड़ी पकड़ी गई ,संबंधित ट्रकों के संचालक रजाक अंसारी रतनपुरनिवासी ,बालाजी कोल ट्रेडिग एंड कंस्ट्रक्शन के संचालक दिलीप कुमारनिवासी भिलाई-दुर्ग ,फैक्ट्री के सुपरवाइजर गौरव सिंह ,अमित कुमार सिंह भी शामिल है।
इस मामले में कंपनी को लगभग 25 लाख रुपए से अधिक की आर्थिक क्षति हुई है। यह भी संभावना है कि पूर्व में भी इस प्रकार की मिलावट कर कंपनी को नुकसान पहुंचाया गया होगा।
जिसकी विस्तृत जांच आवश्यक है।
पुलिस से अनुरोध किया गया है उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्तियों ,संबंधित कोल् डिपो संचालक ,ट्रक संचालक ,चालक -परिचालक के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की धोखाधड़ी एवं मिलावट करने का साहस न कर सके इसके लिए निवेदन किया गया है ।प्रबंधक ने शिकायत में ट्रांसपोर्टर की बिल्टी ,माईन्स टी पी की कापी, माइंस कांटा पर्ची जमा किया है ।
पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5)316(3)317(4) के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है ।








