तोरवा के बाद सिरगिट्टी क्षेत्र में स्कूटी सवार लुटेरों ने महिला से मारपीट कर सोने का चैन लूट कर फरार हो गए,क्षेत्र की महिलाओं में दहशत

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426
बिलासपुर/रविवार-अरपा प्रवाह न्यूज़
शहर में लूट की घटनाएं बढ़ी आरोपी महिलाओं को शिकार बना रहे है ,सिरगिट्टी और तोरवा थाना क्षेत्र में दोनों घटनाओं में स्कूटी सवार लुटेरे सुबह-सुबह लूट कर रहे है ।पुलिस मामले में दोनों आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है ।स्कूटी सवार लुटरों से महिलाओं में दहशत है ।
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के कंचन विहार राधे जनरल स्टोर के पास  सिरगिट्टी निवासी गृहणी श्रीमति शोभा साहू पति लल्लन साहू उम्र 50 वर्ष से 19 जून  को सुबह करीबन 8.30 बजे अपने घर के पास ही फूल तोड़ रही थी ।
उसी समय एक स्कूटी में सवार होकर तीन लड़के आये ,एक लड़का पीछे से और दो लड़के सामने से महिला के पास आये और गले में पहने करीबन एक तोला सोने के चैन ,जिसमें एक लाकेट लगा हुआ है ,कीमती 80हज़ार रूपये को लूटकर फरार हो गए ।
महिला ने लूट का विरोध किया और हिम्मत दिखाते हुए अकेले तीनों आरोपियों से भीड़ गई तो संख्याबल में आरोपी तीन थे ।तीनों आरोपियों ने महिला के ऊपर हमला कर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए गले में पहने सोने के चैन को लूट कर भाग गये ।
आरोपियों के हमले से महिला बांये कान के पास कनपटी में चोट आई है । पीड़ित महिला ने  आरोपी लूटकर भागने लगे तो हल्ला मचाई वहीं मदद के लिए मुन्ना नामक दुकानदार ,पीड़ित महिला का पति लल्लन साहू लुटेरों को पकड़ने के लिये दौडे किंतु किसी तरह से लुटेरे भागने में सफल हो गये ।
आरोपी नीले रंग की स्कूटी में सवार होकर आए थे ,पीड़ित महिला ने स्कूटी का नंबर नही देख पाई पीड़ित महिला ने लुटेरों का हुलिया पुलिस को बताया है कि स्कूटी में एक लड़का सफेद रंग का टीशर्ट व सफेद रंग का बरमुड़ा पहना हुआ था ।सिरगिट्टी व तोरवा थाने का रेलवे इलाके में महिलाओं से हुई लूट में समानता है दोनों क्षेत्र लगा हुआ है और दोनों में तीन आरोपी स्कूटी में सवार होकर आए थे । पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 309(6) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले