शहर के विकास कार्यो के निरीक्षण पर तीन घंटे तक एक्टिवा में घूमें उपमुख्यमंत्री अरुण साव,पसीने से लथपथ दिखे अधिकारी

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव


साहब,,,जमींन
स्तर पर उतर गए है,बहतराई स्टेडियम में जब अधिकारियों को नसीहत देते हुए पिछले पखवाड़े जब उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा था तो अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे थे,थोड़े दिनों तक मंत्री इधर-उधर दौरा करेंगे और फिर पुरानी रवैया पर अधिकारी मनमानी करेंगे ।
आज सुबह उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपना वीआईपी क़ाफ़िला छोड़कर जब एक्टिवा में शहर भ्रमण कर नगर निगम,पीडब्ल्यूडी,सिंचाई विभाग,स्मार्ट सिटी के शहर में हो रहे विकास कार्यो को निगरानी के लिए बिना किसी तामझाम के निकले तो आनन-फ़नान में जैसे- तैसे संबंधित विभाग के अधिकारियों भी मंत्री के साथ पूरे शहर के विकास कार्यों को घूम-घूम कर जायजा लिया तो सबंधित अधिकारियों के हवा टाइट हो गई ,कब मंत्री जी क्या पूछ ले,पूरे शहर में चल रहे विकास कार्यों में शिव घाट अरपा बैराज से लेकर कोनी कन्वेशन सेंटर तक गए,नदी किनारे निर्माणाधीन एसटीपी प्लांट मंगला ,गौरव पथ बिरकोना का निरीक्षण किए।पूरे शहर के हर गली से वाक़िफ़ उपमुख्यमंत्री अरुण साव 3-4घंटे तक शहर भ्रमण करते रहे ।
उनके साथ बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,शहर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी,राजशे सिंह पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष नगर निगम,आयुक्त नगर निगम प्रकाश सर्वे,उपायुक्त ख़ज़ाँची कुम्हार और पीडब्ल्यूडी,सिंचाई विभाग, के अधिकारीयों की उपस्थिति रही ।
सुबह-सुबह एक्टिवा से शहर के विकास कार्यो का जायजा लेने निकले उपमुख्यमंत्री अरुण साव स्वयं जमीन स्तर के संगठन के कार्यो से अवगत है,उनकी जीवन शैली सामान्य स्तर की रही है वो जनता और कार्यकर्ता के नब्ज़ को अच्छी तरह समझते हैं ।
उनके विभाग के अधिकारियों को समझ लेना चाहिए कि कागज़ और टेबल वर्क के दिन लद गए फ़ील्ड पर कार्य सही में दिखाना चाहिए नहीं तो मंत्री जी स्वयं फील्ड का निरीक्षण करने निकल रहे हैं ।
अब अधिकारी वर्ग उनके कार्यशैली को समझ जाए सरल ,सौम्य मिलनसार उपमुख्यमंत्री मैदान में उतर चुके है,,अभी तो शुरुआत है,आगे-आगे देखिए होता है क्या ?

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले