
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
एक्टिवा से शहर भ्रमण को निकले उपमुख्यमंत्री ने अरपा नदी के दूरदशा को देखा गंदे नाले का पानी बिलासपुर जिले की जीवन रेखा की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है शहर के सारे गंधे नाले का पानी अरपा नदी को प्रदूषित रही है । इस पर उन्होंने ने शहर के नालों का गंदे पानी को शहर से बाहर निकालकर फिल्टर प्लांट भेजा जाएगा उसके बाद नदी में प्रवाहित किया जाएगा ।इस कार्य योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है ।इसके अलावा सराफा व्यापारियों के प्रदेश सम्मेलन में भी शामिल हुए ।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर जिले की जीवन रेखा अरपा नदी को प्रदूषित होने के बचाने के लिए शहर के 70नालों के पानी को साफ करने के लिए 250.93 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है ।
अब नदी में नहीं गिरेगा शहर का गंदे नाले का पानी ,इंटरसेप्शन, डाइवर्जन और सीवेज ट्रीटमेंट की व्यापक व्यवस्था विकसित की जाएगी।
***जरा समझे क्या होगी परियोजना में:-इस परियोजना में 17 किलोमीटर लंबाई में प्रवाहित इन नालों के दूषित पानी को फिल्टर करने की व्यवस्था की जाएगी ,57 स्थानों पर इंटरसेप्शन ,डाइवर्जन स्ट्रक्चर, 13 स्थानों पर डाइवर्जन वियर, 9.99 किलोमीटर डाइवर्जन सीवर, 2.77 किलोमीटर सीवरेज पंपिंग राइजिंग मेन, तीन सीवेज पंपिंग स्टेशन ,दो नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा ।इसके अलावा विद्युतीकरण और इंस्ट्रूमेंटेशन से जुड़े कार्य भी परियोजना का हिस्सा होंगे।
शहर के बेतरतीब तरीके से बिजली खम्बों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए ।शहर में हो रहे सभी निर्माण कार्यो की अधिकारियों से जानकारी ली गई आधे अधूरे पड़े कार्यों को जल्द पूरा कराने की हिदायत दी,निर्माण कार्यो में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाही के निर्देश अधिकारियों को उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए,उनके साथ विधायक बेलतरा सुशांत शुक्ला,महापौर पूजा विधानी,राजेश सिंह पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष नगर निगम प्रकाश सर्वे आयुक्त नगर निगम,उपायुक्त नगर निगम ख़ज़ाँची कुम्हार एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही ।
इसके अलावा शहर में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुए ज्वैलरी व्यवसायी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने वह घोषणा की है आधुनिक जेम्स एंड ज्वेलरी सेंटर की सौगात देने का ऐलान किया है,रायपुर की तर्ज पर जेम्स एंड ज्वेलरी सेंटर विकसित अब बिलासपुर में भी अत्याधुनिक सेंटर बनाया जाएगा। निगम आयुक्त को इस दिशा में आवश्यक प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।
सम्मेलन में गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी सराफा व्यापारियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर सकारात्मक संकेत दिए हैं उन्होंने बीएनएस की धारा 317 के सरलीकरण की मांग पर कहा कि राज्य सरकार इस विषय पर गंभीरता से काम कर रही है, जल्द ही इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किया जाएगा।इससे व्यापारियों को अनावश्यक प्रशासनिक परेशानियों से राहत मिलेगी और कारोबार अधिक सरल, पारदर्शी तथा सुगम तरीके से हो सकेगा।
इस सम्मेलन में वरिष्ठ बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सराफा उद्योग के विकास, व्यापारियों की सुरक्षा, कारोबार को आसान बनाने तथा उद्योग के विस्तार को लेकर अपने विचार व्यक्त किए ।सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने भी व्यापारियों के व्यापार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए बताया कि व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, उद्योग के आधुनिकीकरण और सरकार के साथ बेहतर समन्वय जैसे मुद्दे प्रमुखता से रखा ।प्रदेश स्तरीय बिलासपुर में जेम्स एंड ज्वेलरी सेंटर की घोषणा तथा व 317 के सरलीकरण को लेकर सरकार के आश्वासन ने प्रदेशभर के सराफा कारोबारियों में नई उम्मीद जगा दी है।









