शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी में यादव समाज के बद्री यादव को महामंत्री की ज़िम्मेदारी

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

जिला शहर कांग्रेस कमेटी की टीम की घोषणा अध्यक्ष सुधांसु मिश्रा ने की है ,31 लोगों की जंबो कार्यकारिणी बनाया गया है,जिसमें 1 कोषाध्यक्ष 6 उपाध्यक्ष 12महामंत्री में 1 महिला को भी स्थान दिया गया है,12 सचिव में 1महिला 10 कार्यसमिति सदस्य की घोषणा की है,जिसमें जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में जगह दिया गया है ।
कुदुदंड निवासी कांग्रेस के युवा नेता बद्री यादव को शहर कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस संगठन के प्रति शुरू से समर्पित रहे है,शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित हर कार्यक्रम में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे है,इसका लाभ पार्टी को आने वाले समय में अवश्य मिलेगा ,यादव समाज की शहर में एक बड़ी भूमिका है रही है,जातिगत समीकरण के आधार पर यादव समाज के 3 लोगों श्रीमती प्रियंका यादव,भागीरथी यादव को कार्यकारिणी में शामिल करना ,शहर की राजनीती में एक बड़ा संदेश है । बिलासपुर विधान सभा में 14-15 हज़ार यादव समाज के वोटर है ।

शहर कांग्रेस की टीम में चुनिंदा और युवा नेताओं को शामिल कर सुधांशु मिश्रा ने विधान सभा चुनाव के हिसाब से टीम बना रहे है,जिसका लाभ आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अवश्य मिलेगा ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले