बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव
आदतन बदमाश ने देर रात घर में घुसकर ऑटो चालक को पुराने मामलें में गवाही नहीं देने को लेकर ब्लड और डंडे से पिता पुत्र पर हमला किया ।आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए भविष्य में अपने खिलाफ कोर्ट में चल रहे मामले में गवाही नहीं देने की बात कहते हुए मारपीट किया ।आरोपी शातिर ,पुराना बदमाश है,जिससे परिवार दहशत में है ।पीड़ित परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है ।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के धूरीपारा मंगला निवासी भूपेश बंजारे पिता गणेश बंजारे 26 वर्ष ऑटो रिक्शा चलाता है।12 जुलाई को आटो चलाने के बाद घर में खाना खा कर सोया था ।रात करीब 12.20 बजे दरवाजे को डंडा से पीटने का आवाज सुनकर घर में सोए उनके पिता गणेश बंजारे ने दरवाजा खोला तो देखा की सामने आदतन बदमाश हाथ में डंडा और ब्लेड लिए खड़ा था आरोपी ने पहले तो डंडे से आटो चालक के पिता से जमकर मारपीट किया और बीच बचाव करने आए भूपेश बंजारे से गाली गलौज कर मारपीट करते हुए ब्लेड से वार कर घायल कर दिया । जिससे पिता पुत्र के हाथ,सिर,दोनों गाल और पैर में चोट आई है,आरोपी ने पुराने मामलें में जो कोर्ट में चल रहा है उसमें भूपेश बंजारे को गवाही नहीं देने की बात कही है,गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी है ।पीड़ित परिवार दहशत में है आरोपी आदतन बदमाश है और बार जेल जा चुका है । घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने पुलिस में दर्ज कराया है,पुलिस ने आरोपी आकाश सोनवानी के ख़िलाफ़ धारा 115,296,351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।







