
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
रतनपुर-कोटा रोड में असामाजिक तत्वों के हौसलें बुलंद रात में में इस रोड से गुजरने वालों से लूट हो गया है,कोटा रोड कलमीटार में दो राहगिरों से मारपीट कर मुंह में गमछा बाँधे हुए थे लुटेरों ने एक टीचर से 5 हज़ार और दूसरे व्यक्ति से 15हज़ार रुपये नगदी सहित एक मोबाइल लूट कर फरार हो गए दो लूट होने से इस मार्ग में गुजरने वालों में दहशत है ।घटना की रिपोर्ट रतनपुर पुलिस में पीड़ितों ने दर्ज कराई है ।पुलिस ने अज्ञात लुटरों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है ।
रतनपुर थाना क्षेत्र के प्राईवेट स्कूल भारत कुमार सूर्यवंशी पिता रामलाल सूर्यवंशी उम्र वर्ष 49निवासी भेड़ीमुड़ा ग्राम नेवरा से मामा दशगात्र कार्यक्रम में गया था और दशगात्र शामिल होने के बाद मोटर सायकल से वापस भेडीमुडा आ रहा था ,रात् करीब 9.30 बजे रतनपुर कोटा रोड पर कलमीटार नहर के पास पहुँचा था तभी वहां अचानक दो मोटर सायकल से लड़के आये जिनके में मुंह में कपड़ा बंधा हुआ था मोटर साइकिल पैर से लात मारकर गिरा दिए ।जिससे मोटर सायकल सवार नीचे गिर गया उसके गिरते ही आरोपी अपने पास में रखे चाकू को दिखाकर मारने पीटने का धमकी देकर डराते हुए जेब में रखे स्कूल फीस पैसा करीब 5 हज़ार रूपये को लूट लिया और एक मोटर सायकल से आ रहे ग्राम खैरा के अरूण कुमार राज से हाथ मुक्का से मारपीट कर करीब 15 हज़ार रूपये नगदी रकम ,एक मोबाईल फ़ोन को लूट लिए और पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुये आरोपी यामाहा-आर -15 मोटर साइकिल क्रमांक CG 10 CF 2443 में सवार होकर फरार हो गए ।घटना की रिपोर्ट पीड़ितों ने पुलिस में दर्ज कराया है।पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 115(2),126(2),3(5),309,351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








