बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
पीएम श्री सेजस स्कूल कोटा के सातवी कक्षा के छात्र के साथ दुर्व्यवहार,गाली-गलौच,मारपीट और कक्षा सेअभद्रता पूर्वक घसीटकर निकालने की शिकायत छात्र के पिता ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया है,पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम के तहत शिक्षक के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस ने मामलें को विवेचना में लिया है ।इसके अलावा कोटा बीईओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया है ।
कोटा थाना क्षेत्र के रितेश मिश्रा पिता रविंद्र मिश्रा उम्र 42 वर्ष निवासी गांधी सभा भवन के पास कोटा ,प्रायवेट काम करता है पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए बताया है कि उनका बेटा जलज मिश्रा पीएमश्री सेजेस वि डीकेपी कोटा के कक्षा 07वी अध्यनरत है ।10 जुलाई को करीबन शाम 05.00 बजे स्कूल में शिक्षक आशीष बघेल के द्वारा अभद्र ,अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुये मारपीट कर क्रुरता ,दुर्व्यवहार किया गया है ।जिसके संबंध में लिखित शिकायत पत्र पेश किया गया है कि शिक्षक द्वारा बेटे के साथ किए गए शारीरिक हिंसा, मानसिक प्रताडना व डराने धमकाने की शिकायत पर प्राथमिक दर्ज करने पुलिस से शिकायत दर्ज कराया है ।छात्र के पिता को घटना की जानकारी उनकी पत्नी ने फोन बताया कि छात्र के साथ स्कूल के शिक्षक के द्वारा अभद्र व अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की गई है तथा छात्र के हाथ को पकडकर घसीटते हुए कक्षा से बाहर निकाल दिया गया है,उक्त घटना की जानकारी होने पर 11 जुलाई को विद्यालय में इसकी लिखित शिकायत की गई है ।इसके अलावा 14 जुलाई को बीई ओ कोटा में भी शिकायत की गई है शिक्षक के खिलाफ छात्र के पिता ने आरोप लगाया है कि इसके पहले शिक्षक के नशेबाज़ी करने,अनुशासन हीनता दुर्व्यवहार की शिकायत हो चुकी है ,ऐसे शिक्षक पर कड़ी से कडी कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार का कोई भी कृत्य न कर पाए। शिकायत पत्र के आवेदन की छायाप्रति ,विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी स्पष्टीकरण पत्र की छायाप्रति ,शिक्षक आशीष बघेल द्वारा व्हाट्सएप नंबर द्वारा प्राचार्या महोदया को किए गए मैसेज की सत्य छायाप्रति को जमा कर शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराया है । पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम 75 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।









