देर रात घर लौट रहे स्मार्ट सिटी के आईटीएमएस में कार्यरत इंजीनियर से 2 मोटर साइकिल में सवार 4 अज्ञात लोगों ने मारपीट कर गाड़ी और मोबाइल में तोड़फोड़ किया

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव 

सरकंडा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के हौसलें बुलंद देर रात आईटीएमस स्मार्ट सिटी में कार्यरत इंजीनियर से अज्ञात 2 मोटर सायकल में सवार 4 व्यक्तियों ने देर रात घर लौटते समय रांग साइड से गाड़ी चलाते हुए विवाद कर गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर मोबाइल और गाड़ी में तोड़ फोड़ किया । पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है । पुलिस ने अज्ञात मोटर सायकल सवार 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

थाना सरकंडा क्षेत्र के अंतर्गत आयुष शर्मा पिता लव शर्मा उम्र 25 वर्ष हर्ष किंग्डम के सामने अशोक नगर निवासी युवक नगर निगम स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित आईटीएमएस तारबाहर में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है 18 जुलाई रात 11.00 बजे डियूटी से घर अपने मोटर सायकल वापस आ रहा था करीबन रात 11.15 बजे डी.पी ला कालेज मेन रोड हनुमान मंदिर पास अशोक नगर पहुंचा था तभी सामने तरफ से आ रहे दो मोटर सायकल में  सवार 4व्यक्ति रांग साईड से आकर वाद विवाद कर गाली -गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का, पत्थर से मारपीट किये है ।मारपीट करने से पीड़ित सिर, हाथ,पैर में चोट लगी है ,पीड़ित ने मारपीट करने वाले एक मोटर सायकल का नंबर CG 10 AD 1042 है ।आरोपियों ने पीड़ित युवक  मोटर सायकल ,मोबाईल को तोड़फोड़ किया है ।पीड़ित युवक ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया है ।पीड़ित के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 115(2),296,3(5),324(4),351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले