बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
कल रात शराब पीकर बीच सड़क पर उत्पात मचाते हुए एक युवक ने मोटर साइकिल में अपने गांव जा रहे एक व्यक्ति से गाली गलौज कर मारपीट करते हुए जेब में रखे नगदी रुपए,मोबाइल फोन को लूट लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़ित के पत्नी से फ़ोन पे यूपीआई के माध्यम से और 5 हज़ार रुपये माँगने लगा नहीं देने पर धमकी देने लगा ।पीड़ित जैसे तैसे जान बचाकर मौके से भाग कर अपने घर पहुंचकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है ।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।
सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिनौरी गांव के पास की घटना है,राजीव केवट पिता महेश राम केंवट उम्र 35 वर्ष ग्राम लगरा मोपका निवासी वर्तमान में तखतपुर में होलिका चौक स्थित अपने ससुराल में रहता है और राज मिस्त्री का काम करता है ।
मोटर साइकिल में 24 जुलाई को रात 8.00 बजे अपने ससुराल तखतपुर घर जाने के लिये निकला था जैसे ही रात करीब 8.30 बजे ग्राम छोटे बिनौरी के पास पहूंचा था उसी समय एक युवक बीच सडक पर जबरदस्ती रोककर पैसे की मांग किया और जान से मारने की धमकी देकर शर्ट -पेंट को टटोलने लगा और बांये पाकेट में रखा 3 सौ रुपए को निकाल लिया। आरोपी युवक नशे में था धमकी देकर बोलने लगा कि ‘’तुम मुझे नही जानते मेरा नाम नीलकमल मरावी है मै बिनौरी में रहता हूं ।‘ ’ आरोपी ने एक रेडमी कंपनी का मोबाईल फ़ोन को लूट लिया इसी बीच मेरी पत्नि राखी केवर्त ने मेरे मोबाईल पर कॉल किया आरोपी ने गाली गलौच करते हुए धमकी देकर 5 हजार रुपए फोन-पे पर मांगने लगा और रुपये नही डालने पर जान से मारने की धमकी दिया। पीड़ित जैसे तैसे मौका पाकर उससे बचकर अपने घर पहुंचा फिर घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने तखतपुर में दर्ज कराया है ।पुलिस ने आरोपी नीलकमल मरावी के ख़िलाफ़ धारा 309 (4)के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








