तखतपुर बिनौरी रोड लूट का आरोपी को पुलिस ने पकड़ा लूट की रकम मोबाइल फोन बरामद

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

तखतपुर बिनौरी रोड पर लूट करने वाला आरोपी पकड़ाया कल रात मोटरसायकल सेतखतपुर ससुराल जा रहे एक व्यक्ति से एक नशेड़ी ने मारपीट कर तीन सौ नगदी रकम मोबाइल फ़ोन और यूपीआई फ़ोन पे के माध्यम से पीड़ित की पत्नी को फ़ोन पर धमकी दे पाँच हज़ार रुपये की माँग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

मालूम हो मूलत:ग्राम लगरा निवासी  राजमिस्त्री राजीव केवट पिता महेश राम केंवट उम्र 35 वर्ष  में तखतपुर में होलिका चौक स्थित अपने ससुराल रहकर राज मिस्त्री का काम करता है ।कल रात सकरी थाना क्षेत्र के छोटे बिनौरी के सड़क पर रोककर जान से मारने की धमकी देते आरोपी  नील कमल मरावी (20 वर्ष), निवासी छोटे बिनौरी ने 300 रूपये नगद ,मोबाइल फोन  लूट लिया था और मारपीट कर फ़ोन पे यूपीआई के माध्यम से पीड़ित की पत्नी से 5 हज़ार रुपये की माँग कर रहा था ।पीड़ीत किसी तरह जान बचाकर वहाँ से भागकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था ।सकरी पुलिस ने आरोपी को उसके गांव छोटे बिनौरी से घेराबंदी कर पकड़कर लूट के तीन सौ रुपये नगदी रकम और मोबाइल फोन बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले