बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
कल सुबह रेपिडो चालक को कस्टमर छोड़ने के बाद वापस लौटते समय पुरानी रंजिश में मारपीट करते हुए टीकरापारा गली में एक युवक ने मारपीट कर ,जान मारने की धमकी देते हुए चाकू अड़ाकर 13 हज़ार रुपए लूट कर फरार हो गया । घटना की रिपोर्ट पीड़ित युवक ने पुलिस में दर्ज कराया है । पुलिस अपराध रोकने में अलग-अलग टीम तैयार कर रही है ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके लेकिन आपराधिक घटनाओं में कमी नहीं हो पा रही है,आपराधी अपराध करने से बाज नहीं आ रहे है ।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के क्षेत्र के अंतर्गत देवेंद्र गुप्ता पिता संतोष गुप्ता 23 वर्ष एनटीपीसी गुप्ता मोहल्ला सीपत निवासी करीब एक वर्ष से बिलासपुर रेपीडो में काम करता है । वर्तमान में शिव टाकिज चौक निरंजनम कार के हास्टल टिकरापारा में किराये से रहता है ।
कल 26 जुलाई को सत्यम चौक के पास से सुबह करीब 9.00 बजे रेपीडो से कस्टमर छोड़ने बुद्ध मल गली टिकरापारा गया था ।युवक कस्टमर छोड़कर सुबह करीब 9.30 बजे सुबह वापस आ रहा था टिकरापारा गली में राहुल गोस्वामी जबरन रास्ता रोक कर चाकू दिखा कर मेरे दोस्त अंकुश यादव के विरूद्ध झूठी रिपोर्ट दर्ज कराया है तथा मेरे बारे मे जबरन पैसा लेने कि शिकायत करते रहता है बोलकर कहकर गाली देते हुए ,शराब पीने के लिए पैसे की मांगने लगा पैसा नही है देने पर आरोपी युवक के जेब में हाथ डाल कर 13 हज़ार रूपये ,आधार कार्ड को लूट लिया ।
रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया ।
पीड़ित युवक ने घटना कि जानकारी अपने दोस्त पंकज गुप्ता ,अमन निर्मलकर दिया और फिर रिपोर्ट करने सिटी कोतवाली थाने गए ।पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी राहुल गोस्वामी के खिलाफ धारा 119(1)126(2),296,309(4),351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








