बिलासपुर /अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
पेशे से एक वक़ील का सोशल मीडिया फेसबुक पर दो महिलाओं से परिचय हुआ इसके बाद दोनों महिलाओं ने ड्रॉपशिपिंग बिजनेस और शेयर ट्रेडिंग के बारे में बताया कि इससे अच्छा प्रफ़िट हो सकता है ।इसके बाद पीड़ित वकील ने अलग-अलग तरह बैंक,यूपीआई ऑनलाइन पेमेंट महिलाओं के द्वारा बताए खातें में निवेश करने करीब 47 लाख रुपये जमा कराए फिर जब प्राफिट को को निकालना चाहा तो दोनों महिलाओं ने प्रॉसेसिंग फीस जमा करने और फीस जमा नहीं करने पर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया ।जिसे पर पीड़ित को सायबर ठगी और धोखाधड़ी का शिकार होना समझ आया पीड़ित वकील ने इसकी शिकायत सायबर सेल और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया है ।पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है ।
सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरेंद्र देवांगन पिता रामगोपाल देवांगन उम्र 42 वर्ष ओम टावर राजकिशोर नगर सरकंडा निवासी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर बताया है कि 10जून 2026 को फेसबुक के माध्यम से दो महिलाओं से परिचय हुआ अदिति मल्होत्रा बेंगलूरु ,मल्होत्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी की मालिक ,प्रिया शर्मा ने दिल्ली फ़ैशन डिज़ायनर बताया सामान्य बातचीत कर मेरा विश्वास अर्जित कर बताया कई वर्षों से ड्रॉपशिपिंग बिज़नेस एवं फॉरेक्स ट्रेडिंग का कार्य कर रही हैं इससे अच्छा लाभ अर्जित कर रही हैं और निवेश करने के लिए कहा तो इसके बाद पीड़ित ने इस प्रकार के कार्योनुभव नहीं होने की बात कही तो दोनों आश्वस्त कोई नुक़सान होने नहीं देंगी पूरी प्रक्रिया सिखाएँगी उसके बाद पर वेबसाइट एक अकाउंट बनाया गया । इसके बाद आरोपियों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर लगातार निवेश कराने प्रेरित किया गया कभी स्टोर अपग्रेड , प्रोडक्ट आर्डर , ट्रेडिंग फंड , गारण्टी मनी , अकाउंट स्टेबिल , प्रोसेसिंग फीस ,कन्वर्शन फीस तथा अन्य विभिन्न कारण बताते हुए अलग-अलग बैंक खातों में आरटीजीएस , एनईएफटी , आईएमपीएस एवं यूपीआई के माध्यम से बार-बार राशि जमा कराया गया ।विगत 14 से 20 जुलाई 2026 के मध्य उनके बताए अनुसार कई बैंक खातों में अलग-अलग माध्यमों से भुगतान किया कुल 47लाख 60हजार 125रुपये की राशि जमा कराया गया फिर जब जमा राशि निकालने का अनुरोध किया तो आरोपियों ने कहा कि अकाउंट अभी स्टेबल नहीं हुआ है तथा राशि निकालने के लिए पहले और पैसे जमा करने होंगे फिर विश्वास दिलाया ,वे पिछले 6 वर्षों से कार्य कर रही हैं ।सभी निवेशकों का पैसा सुरक्षित निकल जाता है, इसके बाद जब कई बार पूरी राशि वापस लेने का प्रयास किया तो हर बार नए-नए बहाने बनाकर भुगतान रोक दिया और फीस जमा करने को कहा इस पर अतिरिक्त राशि जमा करने से मना किया तो ट्रेडिंग अकाउंट बंद कर दिया गया जमा राशि वापस नहीं की गई। योजनाबद्ध तरीके से साइबर ठगी की गई है पीड़ित ने आरोपियों से हुई बातचीत व्हाट्सएप , टेलीग्राम ,फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से हुई चैट के स्क्रीनशट, बैंक ट्रांजेक्शन, बैंक स्टेटमेंट, वेबसाइटों के स्क्रीनशट तथा अन्य डिजिटल साक्ष उपलब्ध कराकर ऑनलाइन धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराया है ।पुलिस ने आरोपी अदिति मल्होत्रा बेंगलुरु , प्रिया शर्मा के ख़िलाफ़ धारा 3(5) ,318(4)के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








