ऑटो रिक्शा में घर लौट रही महिला उठाईगिर का शिकार हो गई,महिला का पैंतालीस हज़ार रुपये का मंगलसूत्र पार

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ रविवार की सुबह दामाद के 
घर से आटो में सवार होकर घर आ रही महिला उठाईगिर का शिकार हो गई 
अज्ञात महिलाओं ने महंमंद से मोपका चौक के मध्य गले 
में पहने सोने के मंगलसूत्र कीमत 45हज़ार रुपये को पार कर दिया ।
घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में पीड़ित महिला ने दर्ज कराया है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की 
सुबह 10.30 से 11.30 बजे के बीच शिवविहार महमंद से 
श्रीमति सुलोचना बाई घाटगे उम्र 40 वर्ष अपने दामाद के घर सें वापस अपने 
घर आटो रिक्शा में सवार होकर लौट रही थी ।
पीड़ित महिला महमंद से पहले ऑटो रिक्शा में तोरवा आई उसके बाद
 ऑटो रिक्शा बदलकर मोपका चौक आई,आटो रिक्शा में 4-5महिलाएं
 भी सवार थी ।पीड़ित महिला मोपका चौक में ऑटो रिक्शा से उतर 
कर पैदल घर जाने लगी तभी महिला ने देखा की 
गले मे पहने सोने का मंगलसूत्र गायब था ।जिसकी कीमत 
करीब 45हज़ार रुपए है।
इसके बाद महिला ने वापस देखा तो 
ऑटो रिक्शा जा चुका था ।पीड़ित महिला ने 
घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना सरकंडा में दर्ज कराई है ।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2)के 
तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले