जिला न्यायालय में चल रहे एक प्रकरण के समझौते को लेकर दो अधिवक्ता आपस में भिड़े,दोनों ने एक दूसरे के ख़िलाफ़ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया,जुर्म दर्ज

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़

जिला न्यायलय के दो अधिवक्ता एक प्रकरण के समझौते को लेकर आपस में भिड़ गए और एक दूसरे के के ख़िलाफ़ गाली-गलौच , मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ख़िलाफ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है ।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीपत के ग्राम झलमला निवासी मनोज साहू पिता गिरीश साहू उम्र 38 वर्ष अधिवक्ता है ,जिला न्यायलय में प्रैक्टिस करते है ।सीपत क्षेत्र के प्रकरण को लेकर 3अगस्त को किसी पक्षकार के समझौते के लिए जिला कोर्ट आया था ,वहीं पर दूसरे पक्ष के अधिवक्ता सत्येंद्र केशरवानी ने प्रकरण से संबंधित पर्स , मोबाइल को मांगा गया जिसे मनोज साहू ने दे दिया फिर किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और गाली गलौज करते हुए सत्येंद्र केशरवानी ने मनोज साहू से मारपीट किया गया ।घटना की रिपोर्ट अधिवक्ता मनोज साहू ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया है ।पुलिस ने अधिवक्ता के रिपोर्ट पर सत्येन्द्र केशरवानी के ख़िलाफ़ धारा 115(2),296,351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
वहीं दूसरी ओर से कुदुदंड निवासी अधिवक्ता सत्येंद्र केशरवानी पिता ओमप्रकाश केशरवानी उम्र 38 वर्ष ने भी थाने मनोज साहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है ,जिसमें उन्होंने ने पुलिस को बताया है,3 अगस्त की शाम 4.30 बजे उनके चेंबर में आकर पीड़ित पक्ष को समझौते का दबाव बनाने के लिए धमकाते हुए गाली गलौज कर और जान से मारने की धमकी देते हुए मेरे साथ भी मनोज साहू द्वारा मारपीट किया गया है ।घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अधिवक्ता मनोज साहू के खिलाफ 115(2),296,351(3)के तहत मामला दर्ज कर लिया है

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले