बिल्हा पुलिस ने स्कूटी में अवैध शराब की तस्करी करते दो को पकड़ा 90 पाव देशी शराब,एक स्कूटी जप्त की,पचपेड़ी में पुलिस ने एक आरोपी के घर 41पाव देशी शराब किया जप्त,आरोपी गिरफ्तार

बिल्हा और पचपेड़ी पुलिस ने अवैध शराब कोचियों से देसी शराब को अवैध रूप से स्कूटी में परिवहन करते हुए दो आरोपी से 90 पाव देशी मशाला शराब और एक आरोपी के घर से 41 पाव देशी शराब जप्त की है ।इसके अलावा परिवहन करते हुए वाहन स्कूटी को भी पुलिस ने जप्त किया ।पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

बिल्हा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक स्कूटी में दो लोगों द्वारा शराब भट्टी भारी मात्रा में शराब ख़रीदी की जा रही है । पुलिस ने सूचना के आधार उड़गन रेलवे फाटक के पास मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर स्कूटी क्रमांक CG 10CD 4775  में सवार दो लोंगो को रोका और वाहन की तलाशी लेने पर स्कूटी के डिक्की में 30 पाव देशी शराब और गाड़ी के पीछे में बैठे एक अपचारी बालक विधि संघर्षरत से 1 बोरी में 60पाव कुल 90पाव कीमत 9हज़ार रुपए और स्कूटी को पुलिस ने जब्त किया है ।पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र यादव पिता मुन्ना यादव उम्र 25 वर्ष,पत्थरखाना भांठा बिल्हा,अपचारी बालक विधि संघर्षरत 17 वर्ष 5 निवासी बिल्हा के ख़िलाफ़ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

इसी प्रकार पचपेड़ी पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम भटचौरा सतनामी पारा के एक मकान से आरोपी संजय कुर्रे पिता भगेलू कुर्रे उम्र 20वर्ष निवासी से एक बोरी में भरकर रखे 41पाव देशी शराब क़ीमत 3280 रुपये को जप्त किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2)के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले