बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
सप्ताह भर पूर्व स्वर्ण जयंती कॉलोनी रिंग रोड नंबर दो में आरबी हॉस्पिटल के सामने निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गया था ।पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ सुरक्षा मानकों में अनदेखा, लापरवाही बरतने का मामला जांच में पाया है ।पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 4 अगस्त को सप्ताह भर पूर्व रिंग रोड नंबर दो आरबी हॉस्पिटल के सामने निर्माणधीन मकान के बगल से गुजरें 11 केवी हाई टेंशन लाइन में तीसरे मंजिल में दो मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गए थे जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी ।पुलिस मामले की जांच कर रही थी ।
पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ सुरक्षा मनकों में लापरवाही बरतने और 11 केवी लाइन गुजरने के बाद भी मकान निर्माण कार्य कराया जिससे किसी भी व्यक्ति को क्षति पहुंच सकता था और मृत्यु हो सकती है व्यक्तिगत हित के लिए बिजली तार के नजदीक तक निर्माण कार्य कराकर घटना कारित किया जिससे दो व्यक्ति भूपेन्द्र साहू ,रवि बंजारे अशोक नगर सरकंडा निवासी की मौत हो गया था ।पुलिस ने आरोपी मकान मालिक अनूप सिंह के खिलाफ धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इसके पूर्व निगम ने कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया था ।








