बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
शहर में अवैध अंग्रेजी शराब की अफरा तफ़री करते सरकंडा के दो तस्कर पकड़ाएँ ।पुलिस ने आरोपी के स्कूटी से 8 बीयर ,22 अंग्रेजी शराब के क्वाटर,कुल 9.160लीटर एक स्कूटी कुल 56 हजार रुपये कीमत को जप्त किया ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
तारबहार पुलिस को 11 अगस्त मंगलवार को मुखबीर सूचना मिला कि दो व्यक्ति को काले रंग की स्कूटी में सवार होकर अंग्रेजी शराब लेकर पुराना बस स्टैंड कि ओर आ रहे हैं,पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर दो लोगों रोककर पूछताछ करने पर आरोपी . देवा यादव पिता तुलसी यादव उम्र 21 वर्ष साइंस कालेज डबरी पारा सरकण्डा निवासी ,गौरव साहू पिता मदारी साहू उम्र 21 वर्ष बहतराई देवांगन स्टोर के पास सरकण्डा का होना बताये जिन्हे मौके पर चेक करने पर उनके काले रंग की सुजुकी एक्सेस स्कूटी कमांक CG 10 BP 0833 की के सामने हँगर में लटके सफेद रंग के प्लास्टिक के थैले में अवैध
8 बोतल सिम्बा बीयर
एवं डिक्की में चेक करने पर 7 क्वार्टर पार्टी स्पेशल व्हिस्की ,
9 क्वार्टर रायल चैलेंज व्हिस्की
6 क्वार्टर रायल ग्रीन व्हिस्की कुल 9.160 लीटर ,5040 रुपये,एक काले रंग की स्कूटी कीमत करीब 50000रुपये को कुल जुमला कीमत करीब 56040 रूपये को पुलिस ने जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।









