
9827179426,9203679426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
शुक्रवार को सुबह से शतरंज प्रतियोगिता में शामिल कराने बेटे को लेकर परिवार सहित भिलाई गए थे राजकिशोर नगर शनि मंदिर के पीछे रेलवे लोको पायलट के घर से चोरों ने चेनल गेट एवम मुख्य दरवाजे को उखाड़कर लाखों रुपये डायमंड की ज्वैलरी, सोने चाँदी के जेवरात करीब 4.50 लाख रुपये का चोरों ने चोरी कर ले गए ।घटना की जानकारी पड़ोसी ने दिया शाम को घर पहुंचने पर घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
सरकंडा थाना क्षेत्र रेलवे में लोकोपायलट के पद पर कार्यरत सतानंद जंघेल उम्र 39 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर शनि मंदिर के पीछे अपने परिवार सहित बेटे को लेकर 14 अगस्त सुबह 5.00 बजे से शतरंज प्रतियोगीता में शामिल कराने भिलाई गए थे ।15 अगस्त को सुबह करीब 6.00बजे पड़ोसी राजेश सोनी ने फोन कर चैनल गेट और मुख्य दरवाजा टूटने की जानकारी दी ।इसके बाद भिलाई से शाम 5.00बजे घर पहुँचने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी ।
घर का सामान चारों तरफ बिखरा हुआ पड़ा था बेडरूम में रखा हुआ आलमारी का लाकर टूटा हुआ था ।जिसमें रखे 3 पीस सोने का सेट,1 डायमंड की अंगूठी,2 सोने का मंगलसूत्र,2 सोने की चूड़ी,2सोने की चैन,1 लेडिस डायमंड रिंग,1 सोने का चोकर,1 सोने का हार,1 सोने का सीताहार,1 सोने की बाली,1 सोने का टॉप्स,4 चाँदी का पायल,10चाँदी का बिछिया कुल 4.50लाख रुपये के गहने अज्ञात चोर चोरी कर ले गए ।
घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना सरकंडा में दर्ज कराया गया है ।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305(A),331(4)के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।








