
9827179426,9203679426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
पुलिस के वाहनों तक को नहीं बक्श रहे हैं शातिर वाहन चोर पुलिस कॉलोनी सिविल लाइन में घर के सीढ़ी के नीचे खड़ी गाड़ी को चोरों ने पार कर दिया ।शहर में लगातार वाहन की चोरी हो रही है अब चोरों ने आम जनता के अलावा पुलिस के वाहनों को निशांना बनाना शुरू कर दिया है ।कुछ दिन पूर्व रक्षित केंद्र के एक आरक्षक के पल्सर मोटर सायकल को कॉलोनी से चोरों ने चोरी कर कर ले गए थे ।शहर में लगातार वाहनों की चोरी हो रही है उसके बाद भी पुलिस वाहन चोरों के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं कर रही है ,ये समझ से परे है ।आखिर शहर भर में फैले कैमरे के नजर में चोर नजर क्यों नहीं आ रहे हैं।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुलिस कॉलोनी क्वार्टर नंबर 42 निवासी दिवाकर वर्मा पिता स्व.आई एल वर्मा उम्र 45वर्ष सरकंडा थाना में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है ।
शनिवार 15 अगस्त को ड्यूटी से आने के बाद रात करीब 10.30बजे टीवी एस मोटर सायकल क्रमांक CG 10AB 7973 को अपने क्वार्टर के सीढ़ी के नीचे बने पार्किंग में खड़े कर दिया था ।16 अगस्त की सुबह 6.00बजे उठकर देखा तो अज्ञात चोर गेट खोलकर वाहन को चोरी कर ले गया जिसकी कीमत करीब 35 हज़ार रुपए है ।घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया गया है ।पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 305,331(4)के तहत मामला दर्ज कर लिया है । शहर में लगातार वाहनों की चोरी हो रही है,अब तो चोरों हौसलें इतने बुलंद हो गए हैं कि पुलिस के वाहनों को निशांना बना रहे है,चोरों को पुलिस का ख़ौफ़ नहीं है,सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में डेढ़ माह में 1 दर्जन से अधिक मोटर सायकल,स्कूटी की चोरी हो चुकी है ।शहर में लगातार चोरी की वारदात हो रही है,पुलिस सिर्फ एफआईआर दर्ज कर खाना पूर्ति कर रही है,करोड़ों रुपये खर्च करके शहर में लगाये कैमरें कोई काम का नहीं है,ये सिर्फ चालन काटने के लिए है ,बाँकी लगातार हो रही है वाहनों की चोरी को ये कैमरा पकड़ नहीं पा रही है,गजब का कैमरा है ।








