बाल संप्रेक्षण गृह सरकंडा में मंगलवार को रायगढ़ से दो दिन पहले दुष्कर्म के आरोप से आए एक किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर लिया ।घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया ।घटना की जानकारी सरकंडा थाना को दी गई जिस पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची ।पुलिस ने शव को में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया ।
सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब रायगढ़ संप्रेक्षण गृह से लाए गए एक किशोर ने बाथरूम में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया ।15 अगस्त को शुभम अगरिया किशोर धर्मजागढ़ से दुष्कर्म के आरोप में यहां लाया गया था,अभी दो दिन ही हुए थे कि किशोर ने फाँसी लगाकर आत्माहत्या कर लिया ।घटना की खबर लगते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया आनन फ़ानन में सबंधित प्रभारी अधिकारी मौके में पहुंचकर घटना की जानकारी सरकंडा पुलिस को दिए ।पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।पुलिस मामले की जाँच कर रही है । किशोर के आत्महत्या के कारणों का पता मजिस्ट्रेट जाँच के बाद पता चलेगा ।बाल संप्रेक्षण गृह में लगातार एक डेढ़ महीने में दूसरी घटना है,इसके पहले चौकीदार की हत्या हो गया था संप्रेक्षण गृह के ही किशोरों ने हत्या कर दिया था ये दूसरी घटना है ।जिससे इसकी सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े होते है ।








