पुलिस और जिला प्रशासन की सजगता से दो पक्षों के द्वारा शहर में हुई तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित किया गया,क्षेत्र में धारा 144 लागू 9पुलिस कर्मी घायल 16 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शुक्रवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज में सोशल मीडिया

पर एक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद ने शुक्रवार देर रात तनाव

में बदल गया।
दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी,

गाली-गलौज और मारपीट हुई ।
जिसके बाद दोनों पक्षों में पथराव की

स्थिति बन गई। घटना में पुलिस कर्मी समेत

दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें आई हैं ।

शहर के स्थिति की कलेक्टर एसपी सूचना मिलते ही मौके

पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने विभिन्न थानों  से 300 जवान को बुलाकर तैनात किया और पड़ोसी जिले से पुलिस बल मंगाया गया।संवेदनशील इलाकों में पुलिस

की गश्त बढ़ाई गई,पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया। इसके लिए आँसू गैस भी छोड़ा गया ।
घटना के बाद खपरगंज और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा

व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पोस्ट से लेकर विवाद, मारपीट और पथराव तक की पूरी सोशल मीडिया पोस्ट को खंगाली जा रही है ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल और डीआईजी रजनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे।दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल पर डटे रहे देर रात चौंक-चौराहों में पुलिस बल तैनात रहे और पेट्रोलिंग होते रही ।
जिला व पुलिस प्रशासन कि सजगता से कोई गंभीर घटनाएं नहीं हुई और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आने तक वरिष्ठ अधिकारी कोतवाली थाना में मौजूद रहे।
कलेक्टर ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शहर में शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

डीआईजी रजनेश सिंह ने कहा कि पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल मोर्चा संभाला और वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विवाद को शहर का माहौल खराब करने के लिए इस्तेमाल करने या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा घटना में शामिल लोगों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।इधर, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कोतवाली थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू करने का आदेश जारी किया है। आदेश आगामी सूचना तक प्रभावी रहेगा। इसके तहत क्षेत्र में सभा, जुलूस और सामूहिक रूप से भीड़ एकत्र करने जैसी गतिविधियों पर रोक रहेगी।
प्रशासन और पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ सामग्री प्रसारित नहीं करने की अपील की है।

शहर में हुए बवाल पर बड़ी कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ FIR दर्ज ,शहर में देर रात हुए बवाल और दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उपद्रव और पथराव की घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से नामजद लोगों समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।मामले में बलवा समेत कई गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। एफआईआर में धारा 307 और 191 भी शामिल की गई है।जानकारी के मुताबिक, पुराने विवाद को लेकर शुरू हुआ मामला देखते ही देखते हिंसक हो गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद और पथराव हुआ।हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके तैनात तोरवा और तारबाहर थाना प्रभारी पथराव से घायल हुए  कुल 9 पुलिस कर्मी घायल हुए है ।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। इसके अलावा ड्रोन से बनाए गए वीडियो और अन्य उपलब्ध फुटेज के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर 16 आरोपियों की गिरफ्तारियां की है ऐसी सूचना आ रही है इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी 
गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती 
की गई है और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। 
फिलहाल पुलिस प्रशासन ने शहर की स्थिति को 
नियंत्रण में बताया है। 
घटना के बाद एसएसपी रजनेश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल 
लगातार पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने पुलिस और 
प्रशासनिक अमले को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले