महामाया मंदिर परिसर के 4दुकानदारों को नोटिस ,हिंदू संगठनों ने विरोध जताया

अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

 

बिलासपुर/महामाया मंदिर विवाद ने पकड़ा तूल, हिंदू संगठनों ने ट्रस्ट कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन कर चार दुकानदारों को नोटिस देने का विरोध किया है,बजरंग दल ने कार्रवाई वापस लेने की मांग की है । ट्रस्ट को हिंदू संगठनों ने दुकानदारों नहीं हटाने ज्ञापन सौंपा ।

रतनपुर मां महामाया देवी मंदिर परिसर में 22 अगस्त को हुए विवाद और मारपीट के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा चार दुकानदारों को 7 दिन के भीतर दुकानें हटाने का नोटिस जारी किए जाने के विरोध में ,रविवार को बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया।
बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और हिंदूवादी नेताओं ने ट्रस्ट कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए नोटिस वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मां महामाया देवी मंदिर हिंदू आस्था का प्रमुख केंद्र है, बावजूद इसके परिसर में मुस्लिम व्यक्ति को दुकान संचालन की अनुमति दी गई।
22 अगस्त को हुए विवाद के बाद कार्रवाई का निशांना हिंदू दुकानदारों को बनाया जा रहा है।
संगठनों ने इसे भेदभावपूर्ण कार्यवाही बताया है ,मंदिर ट्रस्ट के निर्णय पर सवाल उठाए।
हिंदू संगठनों ने मांग कि है की मंदिर परिसर में गैर-हिंदुओं को दुकान संचालन अथवा अन्य व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ट्रस्ट से दुकानदारों को जारी नोटिस तत्काल वापस लेने की मांग की है,विवाद के बाद मंदिर परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया है,मामला धार्मिक संगठनों मंदिर ट्रस्ट के बीच टकराव का रूप लेता दिखाई दे रहा है।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले