श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित जूड़ियों स्टोर में चोरों ने सेफ लॉकर को उठाकर ले गए फिर आराम से उसको तोड़कर उसमें रखें 4.83 लाख नगदी रुपये ले गए

अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

बिलासपुर /चोरों ने श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित एक जुडीयों स्टोर के सेफ को तोड़कर उसमें रखे करीब नगदी रकम 4.83 लाख रुपए पार कर दिए ।घटना की रिपोर्ट स्टोर मैनेजर ने सिविल लाइन थाना में दर्ज कराया है ।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी बीरू कुमार खांडेकर पिता बारेलाल उम्र 29 वर्ष मूलत: ग्राम अखरार लोरमी जिला मुंगेली वर्तमान अटल आवास सकरी सकरी ने लिखित शिकायत दर्ज कराया है कि श्रीकांत वर्मा मार्ग में स्थित जुडियों स्टोर में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत है और अपनी कंपनी ट्रेड लिमिटेड कार्यालय ट्रेड हाउस प्लाट नंबर सी-C -60 जी ब्लम बांद्रा कुरला काम्पलेक्स ,मुम्बई में स्थित हैं ।
कंपनी की ओर से यह शिकायत दर्ज कराया है और बताया कि घटना स्थल जुडियों स्टोर श्रीकांत वर्मा मार्ग में घटित हुई हैं ,शनिवार 29 अगस्त के दरमियानीं रात 1 .00 से 2.30 बजे बीच जेड Z -356 श्रीकांत वर्मा मार् स्थित स्टोर में 2 अज्ञात व्यक्तियों ने बेसमेंट के कांच के गेट का ताला तोड़कर चोरी के इरादे से स्टोर में प्रवेश किया ,बेसमेंट गेट का लॉक जबरन तोडकर अंदर प्रवेश किया ।
इसके बाद आफिस से सेफ को उठाकर बाहर ले गये ।
दो नगाबपोश चोर लोहे की राड की मदद से लेकर के कांच के दरवाजे को तोडकर करीब 1 .00 बजे दाखिल हुए थे ।
उन्होंने सिढियों से होते हुए अंदर प्रवेश किया और सेफ रूम के दरवाजे को नुकसान पहुचाकर सीधे अंदर गये इसके बाद उन्होंने सेफ उठाया और लगभग 02.23 बजे स्टोर से बाहर निकल गए ।सेफ में पिछले 2 दिनों की बिक्री की नगदी एवं स्टोर की नगदी लगभग 4.83 लाख रुपए रखा हुआ था ।जिसकों अज्ञात नक़ाबपोश चोरों ने चोरी कर फ़रार हो गए ।
पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305,331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले