पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व पीए चंद्रवंशी के भिलाई स्थित निवास में ईडी की रेड

अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 
बिलासपुर/पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व पीए चंद्रवंशी के भिलाई स्थित 
निवास में सुबह-सुबह ईडी की दबिश,दो गाड़ियों में ईडी की 
टीम पहुंची,दस्तावेजों की जांच जारी ।छत्तीसगढ़ से इस वक्त 
की बड़ी खबर सामने आ रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सहायक यानी 
पूर्व पीए के.के. चंद्रवंशी के घर प्रवर्तन निदेशालय 
यानी ईडी की दबिश हुई है।
मंगलवार सुबह तड़के ईडी की टीम पुरानी भिलाई 
स्थित के.के. चंद्रवंशी के आवास पर पहुंची।
जानकारी के मुताबिक करीब 8 अधिकारी दो गाड़ियों में मौके 
पर पहुंचे हैं,
टीम घर के अंदर दस्तावेजों और दूसरे रिकॉर्ड की जांच कर रही है,कार्रवाही के 
दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उनके पीए रहे के.के. चंद्रवंशी के आवास 
पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, ईडी के अधिकारी मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे के 
आसपास दो वाहनों से चंद्रवंशी के निवास पर पहुंचे। टीम ने घर के 
अंदर प्रवेश करने के बाद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू की।
फिलहाल ईडी की टीम मौके पर मौजूद है और जांच जारी है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ईडी की यह कार्रवाई किस मामले 
को लेकर है?
हालांकि, अभी तक एजेंसी की ओर से इस कार्रवाई के संबंध में कोई 
विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
कुछ मीडिया रिपोर्टों में इस कार्रवाई को छत्तीसगढ़ PSC से जुड़े कथित 
मामले की जांच से जोड़कर बताया जा रहा है, लेकिन इसकी 
आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।
इसलिए फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

लेकिन इतना तय है कि के.के. चंद्रवंशी के घर ईडी की कार्रवाही ने

छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल पैदा कर दी है।
अब नजर इस बात पर है कि ईडी की जांच में क्या सामने आता है?
क्या दस्तावेजों की जांच के बाद कोई बड़ा खुलासा होता है?
क्या इस कार्रवाई का कनेक्शन किसी पुराने मामले से सामने आता है?
या फिर जांच के बाद तस्वीर पूरी तरह अलग निकलती है?
इन सभी सवालों के जवाब ईडी की कार्रवाही पूरी होने और

आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले