तारबहार पुलिस ने एक युवक को 6 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा 2 मोबाइल फोन कीमत 1 लाख 80 हज़ार रुपये जप्त ,आरोपी गिरफ्तार

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/कल रात तारबाहर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक रेलवे सेरसा मैदान  के पास अवैध रूप से बढ़े पैमाने में गांजा बेचने के लिये ग्राहक की तलाश में है । पुलिस ने मौके पर एक संदिग्ध युवक के बैग में तलाशी लेने पर उसके बैग से सवा 6किलों गांजा बरामद हुआ  कीमत 1 लाख 70 हज़ार रुपये करीब,2 मोबाइल फोन कुल कीमत 1 लाख 80 हज़ार को जप्त कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है ।

तारबाहर पुलिस को मुखबिर से कल शाम 6 सितंबर रविवार को सूचना मिली कि एक युवक रेलवे क्षेत्र के भारत माता स्कूल के सेरसा मैदान रोड बंगाला यार्ड के पास बड़े पैमाने पर अवैध गांजा रखकर ग्राहक का इंतिजार कर रहा है ।मुखबिर के बताये हुलिये के आधार पर पुलिस ने आकाश श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवास उम्र 25 वर्ष निवासी अशोक विहार फेस 2 थाना सरकण्डा को संदिग्ध अवस्था में पाया उसके पास रखे बैग को पुलिस ने जाँच किया तो उसमें 3 प्लास्टिक पैकेट में 6.396 किलोग्राम गांजा कीमत 1 लाख 69 हज़ार 8 सौ रुपये,1 एनराइड मोबाइल फ़ोन वीवो कंपनी कीमत 10हज़ार रुपये,1कीपैड 1 हज़ार रुपये कुल 1,80,800 रुपये को जप्त किया है । पुलिस नें आरोपी के ख़िलाफ़ नार्कोटिक्स एक्ट 20(B) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले