
9827179426,9203679426
बिलासपुर/तिफरा पाइप फैक्ट्री में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत एक युवक से तखतपुर देवरी गांव के पटेल फ़ार्म हाउस के पास गांव लौटते समय मंगलवार को रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी में पेट्रोल खत्म होने के बहाने रुकवाकर लूट की नियत से चाकू से युवक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया हालांकि घायल युवक लूट का शिकार नहीं हो पाया ।घायल युवक किसी तरह शोरमचा कर जान बचाने के लिए पास में स्थित फ़ार्म हाउस की ओर भागकर जान बचाया और फिर मोबाइल फ़ोन से अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी ।घायल युवक को दोस्तों नें गंभीर अवस्था में सिम्स में भर्ती कराया है,जहाँ इलाज चल रहा है । घटना की रिपोर्ट घायल युवक के दोस्त ने तखतपुर थाना में दर्ज कराया है ।वहीं तखतपुर पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों और मुख्य मार्गों में पेट्रोलिंग करने की बजाय शराबियों को पकड़ने में मस्त है ।
तखतपुर क्षेत्र के अमित पाली पिता पन्ना पाली उम्र 22 वर्ष ग्राम चनाडोंगरी निवासी युवक ने तखतपुर पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया है कि उसका दोस्त दिलीप धनकर तिफरा में पाईप फैक्ट्री में कंम्प्युटर आपरेटर है जो प्रतिदिन चनाडोंगरी गांव से मोटर साइकिल में आना जाना करता है ।प्रतिदिन की तरह 8 सितंबर को तिफरा से काम करके मोटर सायकल क्रमांक CG10 BJ9967 में सवार होकर चनाडोंगरी अपने गांव आ रहा था रात करीब 8.00 बजे ग्राम देवरी के पटेल फार्म हाउस के पास पहुंचा था ।तभी वहां सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल को खड़े करके खडा था ।जैसे ही दिलीप धनकर वहाँ पहुंचा तो के मोटर सायकल को रुकवाकर बोला की मोटर सायकल का पेट्रोल खत्म हो गया है ।इस पर दिलीप धनकर अपनी मोटर सायकल को सड़क किनारे पर खड़े किया तो वह अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल मे बैठने का नाटक करते अचानक धारदार चाकू से लूट की नियत से दिलीप धनकर पर जानलेवा हमला करते हुए घायल कर दिया ।अचानक हुए हमले से दिलीप घबरा कर जान बचाने के लिए चिल्लाते हुए पटेल फार्म हाउस तरफ भागते हुए गया और घटना के संबंध मे ओम यादव को मोबाईल में जानकारी दिया ।जिस पर तत्काल ओम यादव,दिलीप पाली,अरूण पाली,अमित पाली देवरी पटेल फार्म हाउस पहुंचे तो देखा की दिलीप धनकर खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल होकर बैठा हुआ है । जिसे ईलाज के लिए दोस्तों ने सिम्स में भर्ती कराया है ।घटना की रिपोर्ट पर तखतपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 109,126(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है । शहर से काम कर घर लौटते समय मोटर साइकिल सवारों को असामाजिक तत्वों द्वारा लूटने की नियत लगातार आपराधिक वारदातों कों अंजाम दे रहे हैं।इसका कारण है रात होने के बाद देवरी,खमरिया,दैजा-बीजा मार्ग अंधेरा हो जाता है।आसपास गाँव के आपराधिक तत्व अंधेरा होने के बाद सक्रिय हो जाते है ।
इस मार्ग में लगातार आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है । पुलिस शराबियों के खिलाफ कार्यवाही करने में मस्त है ।मुख्य मार्गों और ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करने का पुलिस के पास समय नहीं है ।








