कांग्रेस का संभाग स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चावला ग्रीन्स सीपत रोड में शुरू हुआ ,संभाग के 70 ब्लॉक अध्यक्ष प्रशिक्षण में भाग लेने पहुंचे

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/बिलासपुर संभाग कांग्रेस  तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चावला ग्रीन्स रिसॉर्ट सीपत रोड में प्रारंभ हुआ है ।प्रशिक्षण शिविर 10 से 12 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें संभाग के 70 ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण होगा । प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनर दिल्ली से आए है जो ब्लॉक अध्यक्षों देश और प्रदेश मुद्दों को लेकर प्रशिक्षण देंगे इसके अलावा आने वाले समय में सरकार के खिलाफ आक्रामक रूप लड़ाई कैसे लड़े इसके लिए सभी को तैयार किया जा रहा है ।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जानकारी देते हुए बताया है कि चावला ग्रीन्स रिसार्ट सीपत रोड में तीन दिवसीय ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।इससे  पहले प्रदेश में कांग्रेस का पहले स्तर का प्रशिक्षण कार्यक्रम रायपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आए थे ।इस तरह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का प्रशिक्षण प्रथम चरण में बस्तर संभाग,दूसरे चरण का दुर्ग संभाग का और तीसरा बिलासपुर संभाग में और इसके बाद सरगुजा संभाग,रायपुर संभाग में आयोजित किया जाएगा ।इसके बाद जिला स्तरीय फिर 90 विधान सभा क्षेत्रों में विधान सभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आगामी दिनों में आयोजित किया जाएगा जिसमें मंडल अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष,बीएलए,पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे ।आगामी दिनों में चौथे चरण में ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएँगे ।प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य नए ब्लॉक अध्यक्षों संघठन चलाने मानसिक रूप से तैयार करना है ।इसका कारण है प्रदेश के 85 प्रतिशत नए ब्लॉक अध्यक्ष संगठन सृजन के माध्यम से चुनकर आए हैं,जिनको मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है ।प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ,असम कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले