
9827179426,9203679426
बिलासपुर/एक महिला को दो बदमाशों ने तुम्हारें बेटे की तबियत खराब है कर सरकंडा के बसंत विहार के पास ऑटो में बिठाकर बहतराई चौक के पास ले जाकर गहने को डबल करने झांसा देकर एक लाल रुमाल में सोने कंगन,अंगूठी, चैन करीब एक लाख रुपए को और आरोपी ने अपने कुछ सामान,नगदी रुपये महिला को पकड़ाकर दोस्त को छोड़कर आने को बोलकर दोनों आरोपी फरार हो गए ।इसके काफ़ी देर बाद दोनों आरोपी युवक नहीं आए तो महिला को शक हुआ रुमाल को खोलकर देखा तो उसमें गहने ग़ायब था और उसमें कागज का टुकड़ा एवम लोहे का कड़ा निकला जिस पर महिला को ठगी का एहसास हुआ ।घटना की सूचना अपने बेटे को महिला ने जानकारी दी ।पीड़ित महिला के पुत्र ने सरकंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है । पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
सरकंडा थाना क्षेत्र पाटलीपुत्र कॉलोनी मोपका निवासी शरद उपाध्याय पिता स्व.रामाशीष उपाध्याय उम्र 43 वर्ष प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है ,उसकी माँ अपने दूसरे बेटे के पास पारिजात कॉलोनी राजकिशोर नगर स्थित कॉलोनी में रहती है । गुरुवार 10 सितंबर को महिला सब्जी मार्केट सब्जी ख़रीदने गई थी । वहाँ पर दो युवकों नें महिला से बेटे का तबियत ख़राब है और उन्होंने आपको लेने भेजा है,महिला उनकी बातों में आ गई ।आरोपीयों ने बसंत बिहार चौक से ऑटो में बिठाकर बहतराई चौक ले गए और वहीं बंद पड़े दुकान के पास बिठाकर महिला के पहने हुए सोने के कंगन,चूड़ी,अंगूठी को उतरवाकर लाल रंग के रूमाल में बाँधकर एक थैला रखने बोला और अपने पास रखे कुछ रुपये और गहने को रखकर डबल करने का झांसा देकर रूमाल में लपेटकर दे दिया ।उसके बाद दोनों आरोपी युवक एक दोस्त को छोड़कर आने की बात बोलकर चले गए और काफ़ी देर तक दोनों युवक नहीं आए तो महिला को शक हुआ और जब थैला से निकालकर रूमाल खोलकर देखी तो उसमें नोट साइज के कागज के टुकड़े,लोहे का कड़ा निकला उसमें रखे गहने गायब था ,तब महिला को ठगी का अहसास हुआ ।इसके बाद घर पहुंचकर महिला ने अपने बेटे को घटना के सबंध में जानकारी दी ।पीड़ित महिला दोनों आरोपी का हुलिया बताया है एक सांवला और एक गोरा था ,गोरा व्यक्ति सफेद शर्ट और भूरा पेंट और काला व्यक्ति काले रंग शर्ट एवं मटमैले रंग पेंट पहने हुआ था।घटना की रिपोर्ट सरकंडा थाना में दर्ज कराया है । पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








