एनटीपीसी सीपत के ठेका कर्मचारी से लूट की कोशिश विरोध करने पर बदमाशों ने पेट में चाकू घुसेड़ दिया,सिम्स में भर्ती

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/सीपत एनटीपीसी के ठेका कंपनी के कर्मचारी पर चार अज्ञात लुटेरों ने काम से नहर के रास्ते घर लौटते समय चाकू दिखाकर पैसे और मोबाइल की माँग किया ।वहीं पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी में से एक व्यक्ति ने पीछे से कर्मचारी के पेट में धारदार चाकू घुसेड़ दिया जिससे गंभीर रूप से घायल होकर एक किराना व्यवसायी के पास पहुंचा तो उसने सीपत शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए लेकर गए ,जहां हालत गंभीर होने पर पेट में लगे चाकू के साथ घायल को सिम्स में भर्ती कराया गया ।जहाँ डॉक्टरों ने घायल युवक के पेट में फँसे चाकू को बाहर निकाल ।अभी घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है ।
सिम्स से मिली जानकारी के अनुसार सीपत एनटीपीसी में बिहार निवासी अशरफ़ अली पिता शेख अब्दुल्ला उम्र 40 वर्ष  ठेकेदार के अंदर में वेल्डिंग सुपरवाइजर है।कल रात 7.30 बजे नहर रोड एनटीपीसी से काम कर घर लौट रहा था कुछ दूर जाने के बाद मोटर्सायकल में सवार होकर 4 अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और रोककर धारदार चाकू दिखाकर डराते हुए मोबाइल फोन और नक़दी रुपये की माँग किया इसीबीच दो सायकल सवारों को आते देख आरोपी मौके से चले गए ।इसके बाद दोनों सायकल सवार के साथ वहां से जाँजी गांव के पास पहुंचे तो फिर दोनों सायकल सवार ग्रामीण अपने गांव चले गए ।इसके बाद ग्रामीणों ने नहर रास्ते से जाने के बजाय गांव के अंदर से जाने की सलाह दी कुछ दूर पर चारों आरोपी रास्ते में बैठे थे ।उसके बाद कर्मचारी को आते देख चारों आरोपियों ने
रोक लिया अपने पास रखे मोबाइल फ़ोन ,रुपये को माँगा इस पर कर्मचारी ने देने से मना किया तो पीछे से एक व्यक्ति ने पेट में चाकू घुसेड़ दिया ।जिससे कर्मचारी जान बचाने के लिए एक किराना दुकान के पास भाग कर पहुंचा तो वहां पर मौजूद किराना व्यवसायी ने घायल कर्मचारी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इलाज के लिए लेकर गए जहां पर से सिम्स रेफर किया गया ।
वहीं घायल कर्मचारी के पेट में चाकू फंसा रहा जिसे डॉक्टरों ने निकाल दिया है ।घायल कर्मचारी अभी खतरे से बाहर है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले