मस्तूरी पुलिस ने एसीसीयू के टीम के साथ जयरामनगर रेलवे फाटक के पास पुलिस ने गाँजा के साथ 3 पुरुष सहित 1महिला को गिरफ्तार किया,13 किलोग्राम गांजा कीमत साढ़े 6 लाख जप्त

बिलासपुर /मस्तूरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सीपत के ग्राम मटियारी के तीन पुरुष एक महिला सहित चार लोगों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 13 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा है,पुलिस के अनुसार गांजा की कीमत करीब साढ़े 6 लाख रुपए को जप्त किया है ।पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर में बड़ी मात्रा में गांजा उड़ीसा से चार लोगों द्वारा सीपत के मटयारी गांव की ओर ले जाने कि सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली तो पुलिस ने मस्तूरी थाना प्रभारी और एसीसीयू के संयुक्त टीम के साथ जयराम नगर रेलवे फाटक के पास तीन पुरुष एक महिला के बैग को पुलिस ने रोककर तलाशी लिया तो उसमें 13 किलोग्राम गांजा मिला जिसकी कीमत साढ़े 6 लाख रुपए को जप्त किया है ।

पुलिस ने 4 आरोपी :आकाश सिसोदिया उम्र 21 वर्ष,पूर्वा मालिया पति आकाश सिसोदिया उम्र 20 वर्ष ,कृष्णा पांडे उम्र 23वर्ष,नीरज नायक उम्र 19 वर्ष निवासी मटियारी सीपत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।मस्तूरी पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई, ओडिशा के बलांगीर से गांजा लाकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी,,,,जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मस्तूरी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाही की है।

पुलिस को सूचना मिलते ही एसीसीयू  की टीम ,मस्तूरी थाना की टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया  है ।
पुलिस गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन की भी जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह ,एसडीओपी मस्तूरी सुदीप सरकार एसीसीयू  प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, मस्तूरी थाना प्रभारी निरीक्षक सलीम खाका, उप निरीक्षक सुजान जगत, उप निरीक्षक कमलेश बंजारे, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह तथा आरक्षक प्रेम सूर्यवंशी, मुकेश शर्मा, रवि यादव, रमेश यादव और धीरेन्द्र तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने 20 (B) नार्कोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले