
9827179426,9203679426
बिलासपुर। कोनी पुलिस ने चोरी की तीन वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख 81 हजार 488 रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को भी अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया गया।अतिरिक्तअधीक्षक पुलिस शहर पंकज पटेल ने बताया कि आरोपीयों ने 18 अगस्त, 10 सितंबर और 15 सितंबर को कोनी थाना क्षेत्र में चोरों ने रात के समय घरों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य सामान चोरी किया था।पुलिस ने शिकायत के बाद 3 अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू किया था ।जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस एक अपचारी बालक तक पहुंची पूछताछ में उसने अपने साथियों राहुल यादव, भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया और राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू यादव के साथ वारदात करना बताया ।आरोपियों की निशानदेही पर 1 किलो 190 ग्राम चांदी, 12 ग्राम सोने के आभूषण, दो मोटरसाइकिल, ओप्पो मोबाइल, 6,700 रुपये नगद और चोरी में इस्तेमाल लोहे का सब्बल बरामद किया गया।पुलिस ने राहुल यादव उम्र 22 वर्ष भीम शंकर वर्मा उम्र 20 वर्ष और राकेश कुमार यादव उम्र 28वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है ।








