
9827179426,9203679426
बिलासपुर /भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 36 राज्यों के प्रदेश प्रभारी व सह-प्रभारियों कि घोषणा की है।छत्तीसगढ़ कि प्रदेश प्रभारी का पद खाली था ।प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के पद खाली हुआ था ।छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी इस बार अमेठी की पूर्व सांसद महिला नेत्री स्मृति ईरानी को बनाया गया है एवं सह-प्रभारी सिद्धार्थ संभु को बनाया गया है।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के टीम में राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा की भी प्रभारी हैं ।
छत्तीसगढ़ के डी.पुरेंदश्वरी के बाद दूसरी महिला प्रभारी है ।छत्तीसगढ़ में 2028 में विधान सभा चुनाव होना है ।
सिद्धार्थ संभु वह मूल रूप से बिहार के मोतिहारी (चंपारण क्षेत्र) से ताल्लुक रखते हैं। बिहार भाजपा में वह लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं तथा तीन बार प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। अगस्त 2026 में उन्हें राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी।वे राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय सचिव है ।
राहुल गांधी को हराया था
स्मृति ईरानी बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री हैं। वो मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं। वह वर्ष 2003 में बीजेपी से जुडीं। इसके बाद 2004 में उन्हें बीजेपी महाराष्ट्र युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया।
स्मृति ईरानी ने साल 2010 में बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं। इसके बाद गुजरात से राज्यसभा सांसद चुनी गईं। साल 2014 में बीजेपी पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ जब केंद्र में सत्ता में आई तो उन्हें केंंद्रीय मंत्री बनाया गया। इसके बाद सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब उन्होंने 2019 में यूपी के अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी को हराया था। इसे लेकर वो काफी चर्चा में रहीं। इसके बाद साल 2024 में सियासत ने करवट फेरी और अमेठी से उन्हें राहुल के खिलाफ चुनाव में पराजय मिली। इसके बाद भी बीजेपी ने उन्हें संगठन में महासचिव बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी। अब वो वर्तमान में छत्तीसगढ़ और हरियाणा बीजेपी की प्रदेश प्रभारी हैं। वो अपने बेबाक बयानों और आक्रामक भाषणों की वजह से जानी जाती हैं।








