ट्यूशन पढ़कर सायकिल से घर लौट रहे छात्र को महाराणा प्रताप चौक के पास हाईड्रा क्रेन ने टक्कर मार दिया ,गंभीर रूप घायल छात्र की मौत

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर /कल शाम मंगलवार को एक सिपाही के पुत्र को ट्यूशन से घर आते समय रास्ते में एक हाईड्रा क्रेन ने टक्कर मार दी ।जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया
जिसको उपचार के लिए हॉस्पिटल ले गए जहां पर इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई ।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास मंगलवार के रात करीब 8.00 बजे एक हाइड्रा क्रेन के चालक ने लापरवाही पूर्वक हाड्रा को चलाते हुए सायकिल से ट्यूशन पढ़कर मंगला से लौट रहे एक छात्र भुनेश्वर सिंह कोर्रम पिता मोहन सिंह कोर्रम उम्र 28 वर्ष निवासी तिफरा पुलिस कॉलोनी के सायकिल को टक्कर मार दिया ।जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया ईलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया ।जहां पर गंभीर रूप से घायल छात्र को डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर । मृतक छात्र के पिता तारबाहर थाना में आरक्षक के पद पर कार्यरत है,घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने मौके से क्रेन को जप्त कर लिया है ।घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस कॉलोनी में शोक की लहर है, वहीं मृतक परिजन इस घटना से स्तब्ध है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।/

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले