बिलासपुर/रायपुर/उपमुख्यमंत्री राजनंदगाँव में सेवा संकल्प कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके अलावा युवा खिलाड़ियों से संवाद करेंगे फिर बाइक रैली में शामिल होंगे।इसके बाद शाम को रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नक्सल प्रभावित युवाओं से संवाद कर उनके साथ भोजन करेंगे ।उसके बाद का समय आरक्षित रहेगा ।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव 29 सितम्बर मंगलवार को राजनंदगांव के दौरे पर रहेंगे।वहाँ पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 6.15 बजे से 10.15 तक युवा खिलाड़ियों से संवाद,सेवा संकल्प अभियान के तहत बड नगर से काशी के बाइक रैली में सम्मलित होंगे ।
राजनादगांव से सुबह 10.30 बजे से रवाना होकर ,शाम 5.00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में नक्सल प्रभावित बस्तर के युवाओं के साथ संवाद कर उनके साथ भोजन करेंगे ।उसके बाद 7.00 बजे अटल नगर रायपुर रवाना होंगे ।इसके बाद का समय आरक्षित रहेगा ।








