सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर एक युवक को राष्ट्रीय पार्टी में शामिल कर पद दिलाने का झांसा देकर 82 लाख रुपए की ठगी की,महिला नेत्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया

बिलासपुर/मनेंद्रगढ़ के खोंगापानी में एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के महिला नेत्री ने सोशल मीडिया  के माध्यम से दोस्ती कर में शहर के एक युवक को  राजनीति में शामिल कराकर राष्ट्रीय स्तर पर पद दिलाने का झाँसा देकर पार्टी फण्ड के नाम से बैंक खातें में,अपनी बहन के खातें में और नगद 82 लाख रुपए हड़प लिए,पद नहीं मिलने पर उस व्यक्ति ने अपने रुपये वापस मांगे तो झूठे केस में फँसाकर जेल भेजने की धमकी दी ।पीड़ित व्यक्ति ने परेशान होकर पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था ।पुलिस ने आरोपी महिला नेत्री को मनेंद्रगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है ।


जुलाई 2025 में चेतन आनंद दुबे,उम्र 26 वर्ष सरकंडा थाना क्षेत्र के बहतराई निवासी एक युवक का  सोशल मीडिया के माध्यम से महिला नेत्री निखत परवीन साबरी से संपर्क हुआ । इसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार संपर्क दोनों के बीच बना रहा
महिला नेत्री ने अपने परिचय राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से होना बताया और राजनीति पार्टी में शामिल होने की बात कही और पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर पद दिलाने की बात की और पार्टी के नेताओं के साथ की फोटो भी शेयर की ।वहीं चेतन दुबे का ग़तौरी स्थित जमीन का विवाद चल रहा था,जिसको सुलझाने में महिला नेत्री ने मदद की इसके बाद पीड़ित व्यक्ति को भरोसा हो गया ।जिसके बाद महिला ने पद दिलाने के एवज में रुपये पार्टी फण्ड में जमा कराने के लिए बैंक अकाउंट नंबर दिया जिसमें लगातार रुपये जमा कराती रही ,महिला नेत्री ने अपने बहन के खाते में भी रुपये जमा कराया इसीतरह 62.63 लाख हज़ार बैंक खाते में,20 लाख रुपये नगद और इस तरह अलग -अलग बहाना बनाकर महिला ने रुपये ले लिए ।पीड़ित व्यक्ति को राजनीति में शामिल नहीं कराया तो महिला नेत्री से दिए गए रकम के रसीद मांगे और अभी तक कोई राजनीति पद नहीं दिलाने की बात बोलने पर नाराज हो गई और महिला नेत्री ने रुपये वापस नहीं किए इसके बाद महिला ने संपर्क तोड़ दिया । पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाना में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराया ।पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया था । पुलिस ने आरोपी महिला नेत्री निखत परवीन साबरी पिता अल्ताफ अली साबरी खोंगपानी,मनेंद्रगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले