बिलासपुर/ग्रामीण थाना क्षेत्रों में अपराध के मामलों में नंबर वन चल रहे कोटा थाना क्षेत्र में अवैध शराब का के दो मामलों में अवैध महुआ शराब 133लीटर जप्त कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
कोटा थाना अपराध के मामलों में ग्रामीण थाना क्षेत्रों में सबसे अव्वल नंबर पर है, जहां पर हत्या,लूट,चोरी,मारपीट,अवैध शराब के मामलों में एक अलग रिकार्ड बनाया है,अवैध शराब का ये गढ़ है और यहां पर आसपास के इलाके में बने रिसार्ट,ढाबा में खुले आम देर रात तक शराब पिलाया जाता है लेकिन पुलिस ने 9 महीनो में कोई कार्यवाही की होगी ऐसा कुछ नजर नहीं आया है,वहीं अवैध महुआ शराब पकड़ने के मामलें में पुलिस धड़ाधड़ कार्यवाही करती है । रिसॉर्ट होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा में शहर से देर रात रईसजादे इन जगहों में पहुंचते है,लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती है,कोटा,बेलगहना मार्ग पर देर रात कार में आवाजाही होते रहती हैं, पुलिस अवैध महुआ शराब पकड़ कर अपना पीढ़ ठप्प-थपाती है ।इस थाने में क्राइम रेट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है इस पर मंथन पुलिस नहीं करती है।
रविवार कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक झोपड़ीनुमा घर सामने बांधापारा गनियारी में देर रात पुलिस ने दबिश देकर 4-5 अक्तूबर के दरमियानी रात 1.30 बजे नाम आरोपीः विरेन्द्र वर्मा पिता हरिराम वर्मा उम्र 34 वर्ष साकिन बांधापारा गनियारी कोटा से जप्तीःपीले रंग 15-15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में भरा 105 लीटर, व 5-5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जेरिकेन एक में पूरा भरा 5लीटर एवं एक में भरा 4लीटर कुल 113 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत बाईस हज़ार रूपये को पुलिस बांधापारा गनियारी में महुआ शराब बनाकर अपने झोपड़ीनुमा घर में छिपाकर बिकी करने हेतु रखा था रात में शराब लेने ग्राहक आने वाले है।आरोपी विरेन्द्र वर्मा बांधा तालाब के उपर बैठकर ग्राहक का इंजतार कर रहा था ,तन्दूरी तड़का ढाबा कोटा के आगे पहुंचकर मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचे जहां पर एक व्यक्ति तालाब मेढ़ के पास से पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था ।
जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी ने महुआ शराब बनाकर बेचने के लिए रखना स्वीकार किया ।
जिसकी कीमत 22 हज़ार 6 सौ रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
वहीं मुखबीर सूचना पर पुलिस ने बृजभूषण उर्फ मुकेश कुमार जगत निवासी नवगांव सल्का के दोपहर करीब 1.36नवागांव से धुनवारपारा बिल्लीबंद जाने वाली कच्ची सड़क पर आरोपी बृजभूषण उर्फ मुकेश कुमार जगत पिता प्रताप सिंह जगत उम्र 30 वर्ष से एक सफेद रंग के 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में कुल 20 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत 4 हज़ार रूपये।
को नीला रंग मोटर सायकल बजाज डिस्कव्हर क्रमांक CG10 E F 3831 कीमत 20 हजार रुपए कुल जुमला कीमती 24000 रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आबकारी एक्ट 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








