केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित ईस्ट जोन महिला कबड्डी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में एवं प्रेस क्लब के पहुँना कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए

बिलासपुर/उपमुख्यमंत्री ने आज शहर में आयोजित दो कार्यक्रमों में शिरकत किए ईस्ट जोन  महिला कबड्डी प्रतियोगिताअन्तर विश्वविद्यालय के समापन समारोह कार्यक्रम में मुख्यअतिथि केरूप में शामिल हुए ।इसके अलावाबिलासपुर प्रेस क्लब के “पहुँना “कार्यक्रम में शामिल हुए ।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने अपनेराजनीतिक सफ़र के बारे में,अपनेपसंदीदा भोजन और छत्तीसगढ़के विकास के योजनाओं और खेलोंपर आने वाले समय में आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया ।सामान्य कार्यकर्ता सेउपमुख्यमंत्री के पद परपहुंचने का कभी सोंचा नहीं था ।राजनीतिक जीवनमें जो भी दायित्व मिला उसे पूरी निष्ठाऔर ईमानदारी से निभाया है ।

प्रेस क्लब के पहूँना कार्यक्रम में 
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने ने 
अपने राजनीतिक जीवन के बारे में बताते 
हुए कहा कि सामान्य कार्यकर्ता से 
राजनीतिक सफ़र की शुरुआत हुई पढ़ाई 
के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े 
फिर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष,जिला 
उपाध्यक्ष,जिला महामंत्री एवं प्रदेश महामंत्री और प्रदेश 
उपाध्यक्ष के दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाया ।जीवन
 में जो भी जिम्मदारी मिली उसे निभाने में अपनी पूरी 
क्षमता लगाकर काम किया ।मनपसंद भोजन के बारे में 
जिमीकंद की कढ़ी और यू-ट्यूब पर भजन सुनना बेहद 
पसंद है ।
प्रारंभ से ग्रामीण परिवेश में रहे है शिक्षा-दीक्षा मुंगेली और बिलासपुर में हुआ है ।
हाईकोर्ट बनने के बाद यहाँ प्रैक्टिक्स करते रहे फिर शासकीय अधिवक्ता और 
अतिरिक्त महाधिकवक्ता के पद पर 15 वर्षों तक कार्य किया ।
इस दौरान कभी सांसद,विधायक,प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री के बनने का सोंचा
 नहीं था।
अपने लिए कभी कुछ मांगा नहीं जो भी मिला अपनी पूरी ज़िम्मेदारी से उस पर 
पूरी क्षमता से काम किया है ।
इसी तरह गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में ईस्ट-जोन अन्तर विश्वविद्यालय 
महिला कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 38 टीमों ने पंजीयन कराया था जिसमें 28 टीमों ने 
हिस्सा लिया है । पूरे देश से करीब 800 खिलाड़ियों और अधिकारियों ने इस टूर्नामेंट
 में शिरकत की है ।
छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि यहां की 3 विश्वविद्यालय के टीम विजयी 
रहे हैं। पूरे प्रतियोगिता में 4 टीमों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है । इसके लिए 
चयनित टीमों को बधाई और शुभकामनाएँ दी ।
कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार विश्वद्यालय प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर अटल बिहारी
 विश्वविद्यालय,गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय तीसरा स्थान पर,चौथे स्थान पर पंडित 
रविशंकर विश्वविधालय की टीम रही है ।
वहीं इस कबड्डी प्रतियोगिता में संजू देवी ने एक टीम के सदस्य के रूप में हिस्सा लिया है 
जो एशियन गेम्स कबड्डी में स्वर्ण पदक विजेता रही है । 
उन्होंने ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक जीवन में खेल विद्यार्थियों के 
व्यक्तित्व विकास में,भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाता है ,उम्मीद है हमारे खिलाड़ी 
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश और छ्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले