दुर्गा पंडाल के पास खड़े एक युवक पर पुराना विवाद को लेकर डंडा और बेल्ट से जमकर मारपीट किए,पुलिस ने 4आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया

बिलासपुर/पुराना विवाद को लेकर 4 आरोपियों ने एक युवक पर डंडा,बेल्ट से जमकर मारपीट किया और बीच बचाव करने आए उसके दोस्तों और घरवालों के साथ धक्का -मुक्की कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी ।यहीं नहीं आरोपी से बचने के लिए पीड़ित युवक अपने दोस्त के साथ घर के अंदर गया तो आरोपियों ने घर के अंदर से बाल पकड़कर खींचते हुए बाहर निकालकर जमकर मारपीट किया ।घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज कराया है ।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अपोलो फ़ार्मेसी के सामने सत्येश पिता श्याम नारायण गोले उम्र 25 वर्ष निवास करता है ,जो सोलर पैनल लगाने का काम करता है । 8 अक्तूबर की रात करीब 11.30 बजे अपने दोस्तों महेश गोले,निखिल पानीकर,यश गोले,दुर्गा पंडाल के पास खड़े थे ।इसी समय गुरुनानक चौक दयालबंद निवासी नवीन बोले उर्फ लक्की,आशीष पानीकर,प्रिंस सोनकर,प्रियांशु बोले उर्फ साइन पंडाल के पास आकर रुके और पुराना विवाद को लेकर गाली गलौज कर हाथ-मुक्का,डंडा से और बेल्ट से बेदम पिटाई करने लगे ।इसी बीच पीड़ित युवक के घरवालें भी वहां पहुंच गए और बीच बचाव करने आए पीड़ित को माँ संतोषी गोले,बहन सरोज गोले,आराधना गोले पिता कृष्ण कुमार गोले,मोहन गोले के साथ गाली-गलौच कर धक्का -मुक्की करने लगे ।इसीबीच आरोपियों से बचने के लिए सत्येश गोले,महेश गोले घर के अंदर जाकर घुस गए तो आरोपियों ने घर घुसकर बाल पकड़कर खींचते हुए मारपीट किया । आरोपीयों के मारपीट करने से 4 युवक घायल हो गए ।पीड़ित युवक ने घटना की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज कराया है ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 115(2),3(5),333,351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले