कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन के चलते शहर में घंटों जाम लगा रहा,लोगों उमस भरी गर्मी में सड़क में परेशान होते दिखे

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426
बिलासपुर/शहर में आज यातायात व्यवस्था ध्वस्त रहा कांग्रेस पार्टी 
के नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन के कारण सरकंडा सीपत रोड,रायपुर रोड,मुंगेली रोड, 
गांधी चौक,सीपत चौक पूरे शहर के चारों तरफ़ जाम लगा हुआ है ।
वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन 
किया जा रहा है कल भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस जिला कार्यालय 
में तोड़ फोड़ किया गया था ।इसी के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार को 
प्रदर्शन किया था ।
दोपहर 12.00 बजे से जाम लगना शुरू हुआ था लेकिन जैसे ही स्कूल 
कि छुट्टी हुई स्कूल बस,ऑटो रिक्शा,कार दोपहिया वाहन का रेला 
लग गया,बच्चे जाम में घंटों फंसे रहे और उमस भरी गर्मी में हलकान 
होते रहे ।
आम नागरिकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी इसके अलावा नवरात्रि पर्व 
पर रतनपुर,बैमा नागोई,बलौदा,मल्हार,कवर्धा जाने वाले वाहनों की 
कतर लगी रही ।
वहीं घंटों जाम लगा रहा पुलिस डायल 112बगल से निकल
 गई,पीछे एम्बुलेंस का सायरन बजता रहा और जाम में फंसे रहा ।
पुलिस के यातायात व्यवस्था संभालने वालें कहीं नजर नहीं आया 
और जाम में फंसे लोगों को हलकान होते देखते रहे ।
वहीं इन राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के आंदोलन के 
चलते हजारों लोगों को आवाजाही में दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले