
9827179426,9203679426युवा विधायक सुशांत शुक्ला ने पिछले नवरात्रि पर्व से अपने विधान सभा क्षेत्र में हिंदुत्व की अलख जगाने एक नई सोंच के साथ अपने आप में अलग पूरे 90 विधान सभा क्षेत्र में अपनी एक अनूठी छवि बनाई है ।
माँ महामाया की नगरी के सुप्रसिद्ध प्राचीन गिरजाबन हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना कर बजरंगबली के आशीर्वाद लेकर अपने विधान सभा के आत्मीयजन के साथ माँ महामाया के दरबार में नवरात्रि के अंतिम दिवस ध्वज को अर्पण करने पहुंचते ।
पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने विधान सभा क्षेत्र में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने गिरज़ाबन हनुमान मंदिर में निकुमला देवी के रूप में विद्यायमान विश्व के अनूठे मंदिर से हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर ध्वज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेकर, “दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं,
और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं” गिरजाबन हनुमान जी के दर्शन कर निकले है,रविवार को दूसरें दिन माँ महामाया की जय कारा लगाते हुए,अपने क्षेत्र के जन मानस के साथ ग्राम टेकर से यात्रा प्रारंभ कर,गिदौरी,नेवसा,जाली,बेलतरा,सलख़ा,धौरामुड़ा,बिटकुली,कर्मा,बशहा,नागपुरा,गोपालपुर,पाण्डेयपुर,होते हुए भिलमी पहुँची, और जहाँ पर रात्रि विश्राम भाड़ी में हुआ ।
बेलतरा में ध्वज यात्रा पहुँचा तो माँ महामाया के जयकारा के साथ कुर्मी समाज ने स्वागत किया ।
इसके बाद ध्वज यात्रा सलखा,धौरमुड़ा,बिटकुली,कर्मा बसहा आदिवासी बाहुल्य ग्राम पहुंचा तो गांव के लोगों ने स्वागत करते हुए,ध्वज यात्रा में शामिल हुए ।
इस दौरान भाड़ी में जगराता से माहौल को भक्तिमय बना दिया यहाँ यात्रा विश्राम भाड़ी में हुआ जहाँ पर शानदार हिलेंद्र सिंह ठाकुर ने जगराता की प्रस्तुति दी ।
मंगलवार तीसरे दिन ध्वजयात्रा भाड़ी से,खैरा(ड),डांगनिया,सेलर,मोहरा,उरतुम ,
परसाही ,उरेहापारा होते हुए नागोई माँ वैष्णव देवी मंदिर पहुंचेगी जहां पर रात्रि विश्राम है ।
ध्वज यात्रा बेलतरा विधान क्षेत्र में पद यात्रा 48 ग्राम पंचायतों से होकर माँ महामाया के दरबार में ध्वज यात्रा का सम्पन्न होगा ।
तीसरे दिन भी जारी रहेगी माँ महामाया की ध्वजा यात्रा**_
ध्वजा यात्रा के तीसरे दिन भाड़ी से यात्रा आगे बढ़ेगी। निर्धारित मार्ग के अनुसार यात्रा खैरा (ड), डंगनिया, सेलर, मोहरा, उरतुम, परसाही और उरैहापारा होते हुए माँ वैष्णोदेवी मंदिर, नागोई पहुँचेगी, जहाँ रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।
यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की सहभागिता इस धार्मिक आयोजन को निरंतर भव्यता प्रदान कर रही है। माँ महामाया के जयकारों के साथ आगे बढ़ रही यह यात्रा बेलतरा विधानसभा के लगभग 48 ग्राम पंचायतों से होकर माँ महामाया मंदिर, रतनपुर तक पहुँचेगी।
प्रतिदिन पद यात्रा में बेलतरा विधान सभा के महिला,पुरुष एवं युवा,बच्चे सैकड़ों की संख्या में शामिल हो रहे हैं ।











